फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police revealed Pradeep murder case and arrested two accused in Bareilly

खुलासा: बहन से छेड़छाड़ के बदले में युवक की हत्या, भाई ने गैंगस्टर के साथ मिलकर की थी वारदात; गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 03:55 PM IST
सार

बिथरी चैनपुर थाने के गांव रजऊ परसपुर के युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव धान के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police revealed Pradeep murder case and arrested two accused in Bareilly
एसपी सिटी ने किया हत्या के मामले में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में हुए प्रदीप हत्याकांड का पुलिस ने 20 घंटे में ही खुलासा कर दिया। हत्या दो साल पहले लॉकडाउन में हुई छेड़खानी की घटना के प्रतिशोध में की गई थी। जेल भेजे गए दो आरोपियों में एक सीबीगंज थाने का गैंगस्टर है। एसपी सिटी ने बिथरी पुलिस को शाबासी दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह प्रदीप का का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला था। प्रदीप की बनियान से ही उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बिथरी थाना पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों से जानकारी जुटाकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के बताने पर शाही थाना क्षेत्र के गांव निवासी उसके साढू को भी गिरफ्तार किया गया। युवक ने बताया करीब दो साल पहले लॉकडाउन के समय उसकी बहन से प्रदीप ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- भाजपा को झटका: यहां जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत, नहीं चला 'कमल' का जादू
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसके पिता ने विरोध किया तो प्रदीप ने उनकी पिटाई लगाई थी। उन दिनों युवक पंजाब में मजदूरी कर रहा था। जब वह लौटा तब पिता ने उसे इस बारे में बताया। तभी से वह प्रदीप से बदला लेने की योजना बना रहा था। उसने साढू की मदद से हत्या को अंजाम दिया। एसपी सिटी दफ्तर में खुलासे के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

शराब पिलाकर की हत्या

युवक के मुताबिक प्रदीप शराब का शौकीन था। ये बात उसे पता था। बुधवार रात उसने शराब पिलाने के बहाने प्रदीप को बुलाया। फिर साढ़ू के साथ तीनों रसुइया के पास धान के खेत में पहुंचे। खुद कम पी और प्रदीप को ज्यादा शराब पिलाई। नशा होने पर उसी की टीशर्ट फाड़कर आस्तीन से उसका गला घोंट दिया। युवक के साढू ने उसके पैर पकड़ रखे थे। वह सीबीगंज थाने का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ बिथरी और सीबीगंज थाने में हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर आदि में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली में हादसा: हाईवे पर पिकअप से टकराई स्कूल बस, 36 बच्चे और शिक्षक थे सवार, मची चीख-पुकार

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि लॉकडाउन के दिनों की दुश्मनी पूरी करने के लिए प्रदीप की हत्या की गई थी। बिथरी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार और उनकी टीम ने तत्परता से सटीक खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed