{"_id":"66cc4d4a21f3ad28a1009662","slug":"police-recruitment-paper-spoiled-student-commits-suicide-by-hanging-himself-bareilly-news-c-4-bly1015-466876-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस भर्ती का पेपर हुआ खराब, छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस भर्ती का पेपर हुआ खराब, छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में किराये पर रहता था फतेहगंज पूर्वी का छात्र
फरीदपुर। थाना क्षेत्र की एसडीएम कॉलोनी में किराये के कमरे में एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देकर रामपुर से लौटा था। बताया जा रहा है कि उसका पेपर खराब हो गया था, जिसकी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। उसके पिता ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि पोस्टमार्टम में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई है।
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी अजयपाल सिंह का पुत्र योगेश (23) पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए कस्बा की एसडीएम कॉलोनी के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। वह शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देकर रामपुर से लौटा था। शाम को योगेश की मां ने उससे बात की तो उसने बताया कि उसका पेपर बेहतर रहा। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। योगेश के पिता ने हत्या की आशंका जताई। आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले ही मकान मालिक के बेटे ने उनके नाम से आत्महत्या की तहरीर पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। तहरीर में लिखा कि योगेश ने फंदा लगा लिया है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच चल रही है। योगेश शनिवार को रामपुर से यूपी पुलिस का पेपर देकर आया था और सीधे जाकर कमरे पर सो गया था। सुबह उसका शव लटका मिला है। पेपर खराब होने के कारण उसने ऐसा किया या कोई और वजह थी, जांच में स्पष्ट होगा। संवाद