{"_id":"5c0de5c5bdec22418e1ae23f","slug":"police-recruitment-many-girls-and-boys-fell-unconscious-during-race-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस भर्ती: दौड़ में बेहोश हुईं कई लड़कियां, कई लड़के भी चित्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस भर्ती: दौड़ में बेहोश हुईं कई लड़कियां, कई लड़के भी चित्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
दौड़ लगाते हुए बेहोश हुईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के पीएसी मैदान में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती दौड़ में रविवार को अजब नजारा दिखा। यहां कई लड़कियां बेहोश हो गईं। कुछ तो चक्कर भी पूरे नहीं लगा सकी थीं। एक ही एंबुलेंस की वजह से समस्या आई। भर्ती बोर्ड के चिकित्सकों ने वहीं इनका उपचार किया। तीन दिन से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा और प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की दौड़ हो रही है।
लड़कों को 25 मिनट में 4.8 किमी और लड़कियों को 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ लगाने पर क्वालिफाई किया जा रहा है। रविवार दोपहर पहली बार लड़कियों की दौड़ हुई। पूरे चक्कर लगाने से पहले लड़कियां गिरने लगीं तो हड़कंप मच गया।
सीओ टू सीमा यादव के साथ महिला पुलिसकर्मी एक लड़की को उठातीं तो दूसरी गिर पड़ती। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा की नेहा, बिलारी की आयुषी, मुरादाबाद की पूनम, कंचन, प्रियंका और हापुड़ की साक्षी समेत दस से ज्यादा लड़कियां बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
पूनम और प्रियंका को पहले एंबुलेंस में लिया गया पर होश आने पर मौके पर ही भर्ती बोर्ड के डॉ. रजनीकांत और डॉ. विवेक कुमार ने उपचार किया। इससे पहले कई लड़के अचेत हुए। बोर्ड सदस्य सीमा यादव ने बताया कि बिना या कम तैयारी के दौड़ने से समस्या हुई। सभी का मौके पर उपचार कर दिया गया है।

58 में दस लड़कियां ही पास
रविवार को 861 लड़कों ने दौड़ लगाई, जिनमें 518 पास हुए। कुल 58 लड़कियों ने दौड़ लगाई, जिनमें से 48 फेल हो गईं। भर्ती बोर्ड के मुताबिक रोज चालीस फीसदी अभ्यर्थी दौड़ में फेल हो रहे हैं। इनमें भी ज्यादा संख्या शहरी पृष्ठभूमि वालों की है। डॉ. रजनीकांत ने बताया कि फास्ट फूड पर निर्भरता वाले ज्यादा फेल हो रहे हैं। ग्रामीण परिवेश वाले युवा दमखम दिखा रहे हैं।
पहले ये थे मानक
पुलिस भर्ती में फिजिकल अब कम कर दिया गया है। भर्ती बोर्ड के सदस्य जेएन पांडेय ने बताया कि पहले दस किमी दौड़, बीम, लांग जंप, बॉल थ्रो और दंड बैठक कराई जाती थी। अगर पुराने मानक लागू होते तो दस फीसदी अभ्यर्थी ही पास हो पाते।