फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police reached the person who provided the pistol for the murder of parcel contractor's brother

Bareilly News: पार्सल ठेकेदार के भाई की हत्या के लिए तमंचा मुहैया कराने वाले तक पहुंची पुलिस

Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police reached the person who provided the pistol for the murder of parcel contractor's brother
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार भाइयों पर फायरिंग के मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। इस बीच पुलिस तमंचा मुहैया कराने वाले तक पहुंच गई है। एक-दो दिन में वह पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डे पर बसों में लगेज और पार्सल लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले ठेकेदार भाइयों पर कुली नौबत ने 11 फरवरी को फायरिंग कर दी थी। इसमें ठेकेदार अतुल पांडेय घायल हो गए थे और उनके भाई अनुज पांडेय की मौत हो गई थी। बारादरी थाने में नौबत यादव, उसके साले दिनेश यादव, राजन, कामदेव, नन्हे, इसरार और सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नौबत को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन अन्य आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई है, जिससे नौबत ने तमंचा खरीदा था। इधर, अतुल पांडेय का लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत अब भी गंभीर है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नौबत यादव ने जिस व्यक्ति से तमंचा खरीदा था, उसकी पहचान हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
गोली मारने का वीडियो हुआ वायरल
सेटेलाइट बस अड्डे पर ठेकेदार भाइयों को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि ठेकेदार के केबिन में नौबत घुसता है और तमंचा निकालकर सीधे फायरिंग कर देता है। अनुज पांडेय के सीने में गोली लगती है और वह गिर जाते हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed