{"_id":"68ef67d0e554cf3eea02aa6e","slug":"police-raided-the-house-and-arrested-nine-accused-in-bareilly-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंद मकान में हो रहा था 'बड़ा खेल', मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंद मकान में हो रहा था 'बड़ा खेल', मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, नौ आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
सार
बरेली में बारादरी पुलिस ने मंगलवार रात गंगापुर मोहल्ले में दबिश देकर अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का सरगना तन्नु उर्फ जगमोहन और एक अन्य आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
बारादरी थाने में बैठे आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके में पुलिस ने एक बार फिर सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। मोहल्ला गंगापुर की सकरी गली के बंद मकान में जुआ-सट्टा खेला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात मकान पर छापा मारा। मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सट्टा माफिया समेत दो आरोपी भाग गए। पुलिस के मुताबिक जांच में पता लगा है कि सट्टा माफिया ने मकान को किराये पर ले रखा था। वह संगठित गिरोह बनाकर सट्टेबाजी का धंधा कर रहा था। मौके से 15 हजार से ज्यादा रुपये और सट्टे की पर्ची मिली हैं।
विज्ञापन
बारादरी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू मोहल्ला गंगापुर की सकरी गली में बंद मकान में जुआ-सट्टा करा रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू और अर्जुन मकान के दूसरे दरवाजे से भाग गए। पकड़े आरोपियों से 15910 रुपये, सट्टा पैड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये आरोपी पकड़े गए
- शाकिब निवासी शाहबाद दीवान खाना थाना प्रेमनगर
- बाबू लाल निवासी बीडीए कॉलोनी थाना सुभाषनगर
- गुलफाम निवासी गली मनियारा, कुतुबखाना थाना कोतवाली
- मौसिम निवासी रजा चौक थाना किला
- श्याम निवासी मठ चौकी के पास थाना कोतवाली
- शिव कुमार निवासी गढड्या थाना किला
- प्रेम कुमार निवासी नई बस्ती नरकुलागंज थाना प्रेमनगर
- देवीराम निवासी बांके की छावनी थाना प्रेमनगर
- कल्लूराम निवासी बांके की छावनी थाना प्रेमनगर