{"_id":"66505d0fbba02df7740a840f","slug":"police-raid-on-spa-center-after-girl-s-call-in-bareilly-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कुछ लड़के मुझे पीट रहे हैं': लड़की ने कॉल कर मांगी मदद, पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा तो रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कुछ लड़के मुझे पीट रहे हैं': लड़की ने कॉल कर मांगी मदद, पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा तो रह गई हैरान
Fri, 24 May 2024 02:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 May 2024 02:56 PM IST
सार
Bareilly News: एक लड़की ने 112 नंबर पर कॉल करके मदद मांगी थी। उसने कहा कि उसे स्पा सेंटर में कुछ लड़के पीट रहे हैं। सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो हैरान रह गई। स्पा सेंटर बंद मिला। मौके पर न लड़की मिली और न ही उसके आरोपों के संबंध में साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को डीडीपुरम के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा, जिससे खलबली मच गई। यहां से एक लड़की ने 112 पर कॉल करके मदद मांगी थी। हालांकि, पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी बृहस्पतिवार शाम छह बजे अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी 112 से उन्हें संदेश मिला कि डीडीपुरम के रिलैक्स स्पा से एक लड़की की कॉल आई है। लड़की ने बताया है कि कुछ लड़के उसे पीट रहे हैं और उसका मोबाइल फोन छीन रहे हैं। इंस्पेक्टर टीम के साथ पहुंचे तो वहां संबंधित स्पा बंद मिला।
विज्ञापन
UP: गर्भ में बेटा है या बेटी... यह जानने के लिए फाड़ा बीवी का पेट, क्रूरता से गर्भस्थ शिशु की मौत; मिली ये सजा
विज्ञापन
पुलिस ने उस लड़की का नंबर मिलाया तो वह भी स्विच ऑफ बता रहा था। कुछ देर आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस लौट आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपों के संबंध में साक्ष्य नहीं मिले। लड़की से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।