{"_id":"5d2f7fbc8ebc3e6d1c214e2b","slug":"police-political-bareilly-news-bly369010718","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजितेश के एकाउंट में रकम डालने का पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजितेश के एकाउंट में रकम डालने का पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश के फिलहाल बरेली आने की उम्मीद नहीं है। वे दोनों फिलहाल दिल्ली में ही अजितेश के एक रिश्तेदार के घर ठहरे हुए हैं। इस बीच अजितेश के एकाउंट में एक लाख रुपये की रकम पहुंचने की सूचना का संज्ञान लेकर कोई जांच करने से पुलिस अफसरों ने इनकार किया है। अफसरों का कहना है कि अजितेश के खिलाफ न कोई मामला दर्ज है न धनराशि इतनी ज्यादा है कि उसकी जांच की जाए।
कहा जा रहा था कि अजितेश के खाते में रकम डाले जाने की पुलिस जांच कर रही है लेकिन एसएसपी ने इस बात को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि रकम इतनी बड़ी नहीं है कि जांच की जाए। साक्षी और अजितेश के खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं है। परिचित लोगों का मदद करना सामान्य बात है। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भी पुलिस या पुलिस की किसी विंग से इस तरह की जांच कराने से इंकार किया। कहा कि बरेली पुलिस सिर्फ उन्हें सुरक्षा दे रही है।