{"_id":"5e38778f8ebc3e4b494cbcc7","slug":"police-pick-up-fireworks-of-farrukhabad-and-pilibhit-bareilly-news-bly3944831162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फर्रुखाबाद और पीलीभीत के आतिशबाज उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फर्रुखाबाद और पीलीभीत के आतिशबाज उठाए
विज्ञापन
इसी बस में पकड़ा गया था विस्फोटक।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
पीलीभीत डिपो की बस से ढाई क्विंटल विस्फोटक पकड़े जाने का मामला
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड पर पीलीभीत डिपो की बस में पकड़े गए ढाई क्विंटल विस्फोटक के मामले में पुलिस ने बस के दोनों चालक, कंडक्टर और दो कुलियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें संविदा कर्मी ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पीलीभीत और फर्रुखाबाद र्गइं पुलिस की टीमोें ने वहां के आतिशबाजों और कुलियों को भी पकड़ लिया है। फर्रुखाबाद के आरोपियों से वहीं की पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि पीलीभीत के आरोपियों को बरेली लाया गया है।
बारादरी क्षेत्र में सेटेलाइट बस स्टैंड के पास रविवार सुबह खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस ने पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में लादकर फर्रुखाबाद से लाया गया चार कट्टों में भरा करीब ढाई क्विंटल विस्फोटक बरामद किया था। इस दौरान बस के ड्राइवर हाफिजगंज के गांव वीजामऊ निवासी मनीश जाटव और कंडक्टर मैनपुरी में थाना घिरोर के गांव नायटुड निवासी सुधीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बस का दूसरा ड्राइवर बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास पर आकाश ढाबा के पास रहने वाला सुनील भाग गया। दोनों को अलग-अलग स्थानों पर रखकर थाना पुलिस, एटीएस और अधिकारियोें ने पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि विस्फोटक फर्रुखाबाद के थाना कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी एक आतिशबाज का है, इसे फतेहगढ़ के थाना राजेपुर के गांव दहेलिया निवासी कुली प्रेमपाल ने बस में लादा था। साथ में एक पर्ची भी दी थी, जिसमें आतिशबाज के अलावा पीलीभीत के कुली मोहम्मद सलीम उर्फ गंठा का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था।
मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें फर्रुखाबाद और पीलीभीत भी भेजी गईं। फर्रुखाबाद गए एसआई अमित कुमार ने सीओ सिटी मन्नी लाल और स्थानीय पुलिस के साथ आतिशबाज के कुछ साथियों को पकड़ लिया। कुली को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम इन सभी को वहां की पुलिस के हवाले करके लौट आई। पीलीभीत गई टीम को वहां डिलीवरी लेने वाले आतिशबाज और हाफिजगंज क्षेत्र के रिठौरा में फैक्टरी चलाने वाला आतिशबाज मिल गए। वहां से पुलिस से कुली गंठा को भी पकड़ लिया। तीनों को पुलिस रविवार देर रात ही बरेली ले आई। यहां इनसे एटीएस और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत और फर्रुखाबाद गईं पुलिस टीमों ने वहां दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़ा है। फर्रुखाबाद से पकड़े गए आरोपियों से वहीं पूछताछ की जा रही है, जबकि पीलीभीत के आरोपियों को बरेली लाया गया है। उनसे यहां पूछताछ की जा रही है। बस में मिले पदार्थ का सैंपल जांच को भेजा गया है। - अभिषेक वर्मा, एएसपी/सीओ थर्ड
ढाई क्विंटल बारूद बरेली में पकड़ी गई है। उस मामले में बरेली पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा। फर्रुखाबाद पुलिस से भी इसकी जांच कराई जा रही है। जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मोहित अग्रवाल, आईजी जोन कानपुर
बारादरी क्षेत्र में सेटेलाइट बस स्टैंड के पास रविवार सुबह खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस ने पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में लादकर फर्रुखाबाद से लाया गया चार कट्टों में भरा करीब ढाई क्विंटल विस्फोटक बरामद किया था। इस दौरान बस के ड्राइवर हाफिजगंज के गांव वीजामऊ निवासी मनीश जाटव और कंडक्टर मैनपुरी में थाना घिरोर के गांव नायटुड निवासी सुधीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बस का दूसरा ड्राइवर बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास पर आकाश ढाबा के पास रहने वाला सुनील भाग गया। दोनों को अलग-अलग स्थानों पर रखकर थाना पुलिस, एटीएस और अधिकारियोें ने पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि विस्फोटक फर्रुखाबाद के थाना कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी एक आतिशबाज का है, इसे फतेहगढ़ के थाना राजेपुर के गांव दहेलिया निवासी कुली प्रेमपाल ने बस में लादा था। साथ में एक पर्ची भी दी थी, जिसमें आतिशबाज के अलावा पीलीभीत के कुली मोहम्मद सलीम उर्फ गंठा का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें फर्रुखाबाद और पीलीभीत भी भेजी गईं। फर्रुखाबाद गए एसआई अमित कुमार ने सीओ सिटी मन्नी लाल और स्थानीय पुलिस के साथ आतिशबाज के कुछ साथियों को पकड़ लिया। कुली को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम इन सभी को वहां की पुलिस के हवाले करके लौट आई। पीलीभीत गई टीम को वहां डिलीवरी लेने वाले आतिशबाज और हाफिजगंज क्षेत्र के रिठौरा में फैक्टरी चलाने वाला आतिशबाज मिल गए। वहां से पुलिस से कुली गंठा को भी पकड़ लिया। तीनों को पुलिस रविवार देर रात ही बरेली ले आई। यहां इनसे एटीएस और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली से दो मीटर दूर होता है मौत का कारोबार
फर्रुखाबाद में रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी आतिशबाज और बस में माल चढ़ाने वाले कुली को गिरफ्तार कर लिया था। वहां पूछताछ में आतिशबाज ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बिना लाइसेंस कच्चे विस्फोटक पदार्थ का कारोबार करता है। मौत के सामान का यह गोरखधंधा थाना कोतवाली से महज दो सौ मीटर दूर आतिशबाज की दुकानों पर चल रहा था। उसका घर भी कोतवाली से कुछ ही दूरी पर है। बारादरी पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ दुकानों पर पहुंची तो उसने चाबियां देने से इंकार कर दिया। इसके चलते अवैध कारोबार करने वाले आतिशबाज की दुकानें भी सील कर दी गईं। साथ ही आतिशबाज के पिता से भी घंटों पूछताछ की गई।रिठौरा के आतिशबाज को पहुंचानी थी खेप
आतिशबाजों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि फर्रुखाबाद से निकली खेप की पीलीभीत के आतिशबाज को जानकारी नहीं थी। यह खेप रिठौरा के आतिशबाज को पहुंचाई जानी थी। जोकि उसने अपनी होने की बात भी कबूली। लेकिन यह कहानी साठगांठ कर पीलीभीत के आतिशबाज को बचाने के लिए भी गढ़ी गई मालूम होती है। हाफिजगंज का आतिशबाज खेतों में अपना कारखाना चलाता है।पीलीभीत और फर्रुखाबाद गईं पुलिस टीमों ने वहां दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़ा है। फर्रुखाबाद से पकड़े गए आरोपियों से वहीं पूछताछ की जा रही है, जबकि पीलीभीत के आरोपियों को बरेली लाया गया है। उनसे यहां पूछताछ की जा रही है। बस में मिले पदार्थ का सैंपल जांच को भेजा गया है। - अभिषेक वर्मा, एएसपी/सीओ थर्ड