{"_id":"696b4f704826c1dc020404f5","slug":"police-personnel-from-all-four-districts-gathered-at-the-skills-workshop-in-bareilly-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कौशल कार्यशाला में जुटे चारों जिलों के पुलिसकर्मी, डीजीपी ने पढ़ाया संवेदनशीलता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कौशल कार्यशाला में जुटे चारों जिलों के पुलिसकर्मी, डीजीपी ने पढ़ाया संवेदनशीलता का पाठ
Sat, 17 Jan 2026 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:29 PM IST
सार
बरेली के जीआईसी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को मिशन शक्ति केंद्र की कौशल कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें डीजीपी राजीव कृष्ण ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बरेली रेंज के चारों जिलों से आए पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता से काम करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
कौशल कार्यशाला में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के जीआईसी ऑडिटोरियम में मिशन शक्ति केंद्र की कौशल कार्यशाला में डीजीपी राजीव कृष्ण ने रेंज के चारों जिलों से आए पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता से काम करने का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में मौजूद एडीजी से लेकर अन्य अफसरों ने भी स्टाफ को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
गोष्ठी में डीजीपी ने महिला सशक्तीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों के उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसामान्य तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के दस बिंदुओं में शामिल मिशन शक्ति 5.0 अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। महिला संबंधी अपराध का निवारण करने को लेकर पर्याप्त संवेदनशीलता बरतनी होगी।
विज्ञापन
एडीजी बोले- पीड़ितों से रखें अच्छा व्यवहार
कौशल कार्यशाला में एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि थानों में पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। इससे भी शिकायत निस्तारण त्वरित गति से हो सकता है। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय साहनी व एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में एडीजी (महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन) पद्मजा चौहान ने भी वर्चुअल तरीके से मौजूद रहकर बरेली रेंज के मिशन शक्ति केंद्रों के नोडल अधिकारियों द्वारा जिलों में किए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला में पुलिसकर्मियों के समक्ष एक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम पेश किए। सीडीओ देवयानी ने शासन की महिला सशक्तीकरण संबंधी योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। एसडीएम आंवला जय गोविंद सिंह ने आंवला के परिवार परामर्श केंद्र द्वारा टूटते 100 परिवारों की सफल मध्यस्थता का अनुभव साझा किया।