{"_id":"690bb4bc27a0fae9370f9a07","slug":"police-opened-history-sheets-of-31-criminals-regular-monitoring-will-be-done-bareilly-news-c-4-vns1074-760341-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने 31 बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, नियमित की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने 31 बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, नियमित की जाएगी निगरानी
विज्ञापन
बरेली। लूट, मादक पदार्थों की तस्करी, गोकशी, हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन वारदातों में शामिल 31 बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें सबसे ज्यादा सात बदमाश फरीदपुर थाना क्षेत्र के हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनको नियमित निगरानी की जाएगी। इनमें कुछ बदमाश जेल में हैं।
पुलिस पिछली छह माह से प्रचलित अपराधियों की सूची तैयार कर रही है। हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब एक साल 31 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हो। हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। नए घोषित किए गए हिस्ट्रीसीटरों में थाना क्षेत्र आंवला, नवाबगंज के बदमाश भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को संबंधित बदमाशों की नियमित निगरानी का आदेश दिया गया है।
इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट-- बड़े उर्फ अजरुद्दीन निवासी दुनका थाना शाही, तौफीक अहमद निवासी गांव बसई थाना शाही, महेंद्रपाल निवासी गांव मंडनपुर थाना मीरगंज, रोहित यादव निवासी भुर्जी ओला थाना आंवला, नाजिम अली निवासी फूटा दरबाजा थाना आंवला, निजाम उर्फ निजामुद्दी निवासी मनौना थाना आंवला, अफरोज अहमद निवासी गांव मथुरापुर थाना सीबीगंज, राजा निवासी सरनिया थाना सीबीगंज, हनीफ उर्फ बिल्ला निवासी गांव भिंडौलिया थाना बिथरी चैनपुर, खुर्शीद निवासी गांव अंगूरी टांडा थाना सुभाषनगर, सैफी निवासी खुशबू इन्क्लेव थाना बारादरी, लक्ष्मी नारायण उर्फ मुन्ना निवासी शाहदाना थाना बारादरी, दिनेश उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला कानून गोयान हाल निवासी श्यामगंज थाना बारादरी, फरहान निवासी मोहल्ला एजाजनगर गौटिया थाना बारादरी, प्रेम सिंह निवासी गांव ढकिया थाना अलीगंज, मकबूल निवासी महोलिया थाना अलीगंज, नेकसू उर्फ पूरन लाल निवासी गांव कुडरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज, अचल निवासी गांव जोगीठेर थाना अलीगंज, नुरैन निवासी गांव अवदपुर थाना बिशारतगंज, साबिर निवासी गांव दुआवट थाना हाफिजगंज, बुंदन निवासी गांव बरखन थाना नबावगंज, अनिल निवासी गांव हिमकरा थाना नबावगंज, तौसीफ निवासी गांव प्रहलादपुर थाना क्योलड़िया, नदीम निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर, देवराज यादव निवासी मोहल्ला शिवनगर शर्मा कॉलोनी थाना फरीदपुर, कासिम निवासी मेवासर्फापुर थाना फरीदपुर, याकूब निवासी गांव अलगनी थाना फरीदपुर, तैय्यब निवासी गांव नांद थाना फरीदपुर, चंद्रसेन निवासी शिवनगर शर्मा कॉलोनी थाना फरीदपुर, तसब्बर, फतून निवासी गांव सर्फापुर थाना फरीदपुर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पिछली छह माह से प्रचलित अपराधियों की सूची तैयार कर रही है। हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब एक साल 31 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हो। हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। नए घोषित किए गए हिस्ट्रीसीटरों में थाना क्षेत्र आंवला, नवाबगंज के बदमाश भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को संबंधित बदमाशों की नियमित निगरानी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन