{"_id":"689276b43fe02882e60eb3cb","slug":"police-is-looking-for-the-network-of-people-who-deal-in-blood-bareilly-news-c-4-bly1015-697952-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खून का सौदा करने वालों का नेटवर्क तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खून का सौदा करने वालों का नेटवर्क तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने खून का सौदा करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जेल भेजने के बाद विवेचना आगे बढ़ाई है। अब पुलिस आईएमए कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी और सीडीआर निकालेगी। कई अन्य आरोपी भी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं, जिनके नाम विवेचना में सामने लाए जाएंगे।
कोतवाली पुलिस ने खून का सौदा करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। इनमें आईएमए के दो कर्मचारी शामिल हैं, बाकी दो लोग आईएमए के आसपास ही दूसरे काम धंधे करने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त करके इनकी सीडीआर निकलवाई है। सीएम का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस उन कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ करेगी, जिनसे आरोपियों की लंबी बात होती थी।
इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि आईएमए प्रबंधन से मिले इनपुट पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब पुलिस उसी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। इन आरोपियों के जरिये आए डोनर, उनका ब्लड सैंपल लेने वाले, सैंपल की जांच करने वाले व ब्लड लेने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। इन आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाकर अन्य संभावित आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो