{"_id":"68b9c66febb48d945b06ec0e","slug":"police-is-investigating-the-shocking-incident-that-came-from-bareilly-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल की किशोरी, सात माह की गर्भवती: पेट दर्द होने पर हुआ अल्ट्रासाउंड, रिपोर्ट आने पर उड़े मां-बाप के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल की किशोरी, सात माह की गर्भवती: पेट दर्द होने पर हुआ अल्ट्रासाउंड, रिपोर्ट आने पर उड़े मां-बाप के होश
Thu, 04 Sep 2025 10:34 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:34 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज में झांसा देकर घर ले जाने के बाद शादीशुदा युवक ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बच्ची व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आई बच्ची ने इस बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में झांसा देकर घर ले जाने के बाद शादीशुदा युवक ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बच्ची व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आई बच्ची ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो सात माह का गर्भ होने की बात सामने आई। अब परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय किशोरी के पेट में पिछले कई दिनों से लगातार दर्द हो रहा था। मेडिकल स्टोर से दवा खिलाने के बाद भी जब आराम नहीं मिला तो वह उसे नगर के निजी अस्पताल ले गया। अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर ने बहन को सात माह की गर्भवती बताया।
विज्ञापन
बहन से जानकारी करने पर पहले तो वह सहम गई। बाद में बताया कि गांव का ही शादीशुदा व्यक्ति करीब सात महीने पहले उसे बहाने से घर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। धमकी दी कि इस बारे में अगर किसी को बताया तो वह उसे व परिवार को जान से मार देगा। डर की वजह से वह चुप रही। इसके बाद आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन