फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police interrogating victim husband in Nasreen murder case bareilly

बरेली बिथरी हत्याकांड: खामोशी में छिपा राज, कोई करीबी ही है नसरीन का कातिल

Fri, 17 Feb 2023 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

बिथरी थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर में महिला नसरीन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात बदमाशों पर लूट और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने अब नसरीन के पति फारूख आलम को थाने में बैठा लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Police interrogating victim husband in Nasreen murder case bareilly
नसरीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव पदारथपुर में डॉ. फारूख आलम के घर हुई डकैती और उनकी पत्नी नसरीन की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी जुटी हुई है , लेकिन पीड़ित पक्ष की खामोशी से कई सवालों के जवाब अनसुलझे हैं। माना जा रहा है कि इसी खामोशी में हत्या का राज छिपा है। 

विज्ञापन


कोई करीबी ही नसरीन का कातिल है, इसीलिए परिजन खामोश हैं। घटनाक्रम से लेकर पोस्टमार्टम तक कई झोल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को नसरीन के पति फारूख  को थाने में बैठा लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा हो सकता है। माना जा रहा है किसी शातिर दिमाग शख्स ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह घर में मिला था शव 

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर में सोमवार आधी रात के बाद डॉ. फारूख आलम के घर जो घटनाक्रम हुआ, उसमें उनकी पत्नी नसरीन की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक दवा लेने के बहाने आए बदमाशों ने नसरीन की हत्या की। डॉ. फारुख पर भी जानलेवा हमला किया और घर का काफी सामान भी लूट ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 घंटे में दो बार पोस्टमार्टम के बाद भी डॉक्टर नसरीन की मौत की वजह समझ सके। नाक और मुंह से सांस बंद कर नसरीन को इस तरह मारा था जो किसी शातिर दिमाग शख्स का काम लग रहा है। नसरीन का शव दफन होने और डॉक्टर के अस्पताल से घर पहुंचने के बाद अब पुलिस के हाथ खुल गए हैं। 

पुलिस और एसओजी ने अनसुलझे सवालों के जवाब लेने की कोशिश की, लेकिन फारूख खुद को गमजदा बताकर संजीदा हो गए और पूछताछ रुक गई थी। उनके ससुरालवालों का भी यही कहना था कि वह बेहद गमजदा हैं। किसी से बात करना नहीं चाहते हैं। लेकिन पुलिस अब उनसे ही पूछताछ करने में जुट गई है। 

इनपुट के आधार पर छह लड़कों को भी उठाया

पुलिस और एसओजी ने पीड़ित परिवार व संदिग्धों के कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। इससे मिले इनपुट के आधार पर गांव व आसपास से छह लड़कों को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस को लगता है कि अगर बदमाशों ने भट्ठे से आने की बात कही तो वे स्थानीय हो सकते हैं।

इन सवालों के नहीं मिल रहे जवाब

  • डॉक्टर के मुताबिक नसरीन ने एक बदमाश को पहचान कर उसे टोका तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। सवाल उठता है कि डॉक्टर के पास तो आसपास के कई लोग दवा लेने आते थे तो आखिर ऐसा कौन शख्स था जिसे वो नहीं, बल्कि घर में रहने वाली नसरीन पहचानती थीं।
  • डॉक्टर यह नहीं बता पा रहे कि नसरीन को बदमाशों ने कैसे मारा। जाहिर है कि जब डॉक्टर के सामने नसरीन ने बदमाश को टोका तो उन्होंने उनके सामने ही हमला किया होगा।
  • बदमाशों को जब क्लीनिक में घुसने का रास्ता मिल गया तो उन्होंने वहां तोड़फोड़ क्यों की। लोहे का मेन गेट खोलने की जरूरत क्यों पड़ गई।
  • बदमाशों के हाथ में तमंचे बताए गए, पर उन्होंने डॉक्टर पर हमला करने के लिए उनकी टेबल पर पड़े फल काटने वाले चाकू का प्रयोग क्यों किया? नसरीन की हत्या भी इतनी होशियारी से की गई कि शरीर पर खरोंच तक नहीं आई और मौत की वजह तलाशने में तीन डॉक्टरों को पसीना छूट गया।
  • घटना की जानकारी घर के अंदर सो रहे लोगों और पड़ोसियों को क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed