{"_id":"5ed2b39c8ebc3e905d3bc463","slug":"police-increased-rigor-in-rampur-garden-if-infection-spreads-even-a-little-bareilly-news-bly4075605142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर गार्डन में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, जरा भी संक्रमण फैला तो होगी फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर गार्डन में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, जरा भी संक्रमण फैला तो होगी फजीहत
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र रामपुर बाग में बेवजह घूमने वालों को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मकान का निर्माण रुकवाया, होम डिलीवरी शॉप और मेडिकल छोड़ सब बंद
विज्ञापन
बरेली। शहर के पॉश इलाके रामपुर बाग में बनाए हॉटस्पॉट में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पास धारकों और आवश्यक सेवा को छोड़कर बाकी की एंट्री रोक दी गई है। शनिवार को भी दिन भर यहां सड़कों पर सन्नाटा रहा।
रामपुर बाग शहर का पॉश इलाका है, जहां डॉक्टरों से लेकर अन्य वीआईपी रहते हैं। यहां सामुदायिक संक्रमण फैला तो पुलिस प्रशासन को फजीहत झेलनी पड़ सकती है। इसलिए यहां कॉलोनी के कई गेट बंद कराकर पुलिस ने अपनी ओर से भी क्षेत्र को सील कर दिया है। प्रभा टॉकीज और फायर स्टेशन की ओर से ही आवाजाही खोली गई है। इसमें भी स्थानीय वाशिंदों, डॉक्टरों, स्टाफ, मरीज व अन्य आवश्यक सेवा वाले लोगों को ही आने जाने दिया जा रहा है।
फायर स्टेशन साइड से थोड़ा सा अंदर जाकर खंडेलवाल फर्म के एक मकान का निर्माण व मरम्मत का काम महीनों से चल रहा था। इसे भी शनिवार को पुलिस ने रुकवा दिया। मकान मालिक को बता दिया गया है कि हॉटस्पॉट खत्म होने के बाद ही काम शुरू कराएं। पुलिस ने चेकिंग की तो होम डिलीवरी, किराना व जरूरी सामान वाली दुकानों को छोड़कर बाकी सभी बंद मिलीं। सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाल गीतेश कपिल, चौकी प्रभारी वेदपाल ने अलग-अलग वक्त में यहां का दौरा किया। यहां पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। शाम को कुछ आवाजाही बढ़ी। पुलिस ने बैरियर पर आने जाने वालों की चेकिंग की।

सोशल मीडिया पर चल रहीं चर्चाएं
प्रबुद्ध वर्ग के इस इलाके में इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग खासे सक्रिय हैं। घरों में बैठे लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई टिप्पणी कर रहा है कि रामपुर बाग में जरूरत से ज्यादा सख्ती की जा रही है। बाकी हॉटस्पॉट में ऐसा नहीं है। कोई कह रहा है कि दूध व जरूरी चीजें भी उपलब्ध नहीं हो पा रहीं। वहीं कुछ लोग डॉक्टरों पर तंज कस रहे हैं कि आवासीय श्रेणी में भवन की जगह लेकर उन्होंने व्यावसायिक अस्पताल बना डाले। हालांकि पुलिस सख्ती की बात से इंकार कर रही है। कोतवाल गीतेश कपिल का कहना था कि जरूरत की हर चीज के लिए नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। दूध से लेकर बाकी सामान लोग फोन पर ऑर्डर देकर मंगा ले रहे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है।रामपुर बाग पॉश इलाका जरूर है पर वहां भी उतनी ही निगरानी है जितनी शहर या जिले के दूसरे हॉटस्पॉट पर। लोगों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। अगर किसी को मामूली असुविधा हो रही है तो उसे समझना चाहिए कि यह उसके और समाज के हित में है। केवल अनावश्यक लोगों को आने-जाने से रोका जा रहा है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी