फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police helpless, virus of hatred spreading on social media

Bareilly News: पुलिस बेबस, सोशल मीडिया पर फैल रहा नफरत का वायरस

Mon, 21 Aug 2023 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Police helpless, virus of hatred spreading on social media
छात्रा का स्टेट्स
बरेली। शीशगढ़ का घटनाक्रम सोशल मीडिया पर हो रहे भड़काऊ पोस्ट और कमेंट की बानगी था। समय रहते पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई की होती तो शायद बवाल की नौबत नहीं आती। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई तभी करती है जब कोई व्यक्ति या संगठन इसकी शिकायत करता है। पुलिस विभाग की बैठकों में सोशल मीडिया पर निगरानी की बात कही जाती है, लेकिन ऐसा होता नहीं। इसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर नफरत का वायरस लगातार पांव पसार रहा है। शीशगढ़ व जोगी नवादा प्रकरण को लेकर अब भी टिप्पणी चल रही हैं। इस बीच दूसरे धर्मों पर छींटाकशी का दौर भी चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

---
अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी करने वाला रेहान गिरफ्तार

फोटो
फेसबुक वाल पर अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी करने के आरोपी रेहान को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि कई लोगों ने उनको कॉल कर बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमदनगर निवासी रेहान अंसारी ने अमर्यादित टिप्पणी की है। फेसबुक पर रेहान की पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही थी। इस पर दुर्गेश गुप्ता के साथ कई कार्यकर्ता इज्जतनगर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव को आरोपी के खिलाफ ज्ञापन देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने आरोपी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फोटो- आरोपी
इंस्टाग्राम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक गिरफ्तार
शाही थाना क्षेत्र के अजमल ने इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो विहिप के गोरक्षा विभाग से जुड़े हिमांशु पटेल ने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। शुरू में बताया जा रहा था कि युवक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सिठौरा का निवासी है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने जांच कराई तो पता चलगा कि आरोपी शाही थाना क्षेत्र का निवासी है। अधिकारियों को जानकारी दी गई तो शाही थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- स्टेट्स
रुहेलखंड विवि की छात्रा ने लगाया विवादित स्टेटस
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा ने तिरंगा यात्रा को लेकर इंस्टाग्राम पर विवादित टिप्पणी के साथ स्टेटस लगाया है। छात्रा ने धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी कर रहे युवकों का फोटो स्टेटस पर डालकर उसके साथ विवादित टिप्पणी लिखी है। इसके स्क्रीनशाॅट वायरल हो रहे हैं। छात्रा आजमनगर मोहल्ले की निवासी बताई जा रही है। वह विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के खिलाफ हिंदू जागरण मंच व अन्य संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ट्वीट किया गया है। कोतवाली पुलिस को मामले की जांच दी गई है।
वर्जन

छात्रा का स्टेट्स

छात्रा का स्टेट्स

छात्रा का स्टेट्स

छात्रा का स्टेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed