फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police got the dead body of the woman removed from the grave in Bareilly

Bareilly News: तड़पकर मर गई विवाहिता... पति बनाता रहा वीडियो, पांच दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

Wed, 28 Aug 2024 04:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को महिला गीति ने जहर खाकर जान दे दी थी। मरने से पहले तड़पती महिला का उसके पति ने वीडियो बनाया था। उस वक्त परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया था। वहीं शिकायत मिलने पर बुधवार को पुलिस ने कब्र से उसका शव निकलवाया। 

विज्ञापन
Police got the dead body of the woman removed from the grave in Bareilly
गीति के मरने से पहले उसके पति ने बनाया वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में गीति नाम की महिला का शव कब्र से निकलवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के पति व भाई के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। दरअसल महिला की पिछले दिनों जहर खाने की वजह से मौत हो गई थी। मरने से पहले दर्द से तड़प रही गीति का पति उसका वीडियो बनाता रहा। 

विज्ञापन


बयान में गीति ने पति व भाई से नाराजगी जताई थी, जो उसकी संपत्ति बिकवाना चाहते थे। उसके माता पिता सरकारी शिक्षक बताए जा रहे हैं जिनके नाम की संपत्ति गीति को मिली थी। उस वक्त पुलिस ने शिकायत न मिलने की वजह से पोस्टमार्टम न कराने की बात कही थी। अब इस मामले में एक्स पर शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है। 

विज्ञापन

यह था मामला 
32 वर्षीय गीति के पड़ोसियों ने बताया था कि गीति की शादी 10 साल पहले पड़ोस के विक्की से हुई थी। पांच साल बाद उसका तलाक हो गया था। कुछ समय वह कोहाड़ापीर में फैयाज बिल्डिंग निवासी फैसल के साथ लिव इन में रही थी। चार साल पहले फैसल से उसका दूसरा निकाह हो गया। उसके भाई लारेव की कुछ महीने पहले शादी हुई है। 

बताते हैं कि लारेव काफी कर्ज में है। कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। भाई के साथ ही पति फैसल भी उस पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। महिला ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। 

'तुमसे बहुत प्यार करती हूं' 
मौत से पहले उसके पति फैसल ने दर्द से तड़पती गीति का वीडियो बना लिया। गीति ने पति से कहा, 'तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं हो। तुमने बस एक गलती कर दी, तुमने कभी मेरी बात नहीं मानी। परिवार में किसी ने हमारी बात नहीं मानी। मेरे भी सपने थे। मैं भी जीना चाहती थी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed