{"_id":"668d7869677bcb63c808eb7e","slug":"police-formed-kanwar-cell-to-help-shiv-devotees-bareilly-new-ssp-implemented-this-system-for-the-first-time-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिवभक्तों की मदद के लिए पुलिस ने बनाई कांवड़ सेल, बरेली के नए एसएसपी ने पहली बार लागू की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिवभक्तों की मदद के लिए पुलिस ने बनाई कांवड़ सेल, बरेली के नए एसएसपी ने पहली बार लागू की व्यवस्था
Tue, 09 Jul 2024 11:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:20 PM IST
सार
कांवड़ सेल में एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा, चार हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल चुनाव सेल वाले दफ्तर में बैठकर कार्य करेंगे। यह पुलिस के चुनाव सेल वाले दफ्तर में बैठकर काम करेंगे।
विज्ञापन
बरेली के नए एसएसपी ने पहली बार लागू की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवभक्तों की मदद के लिए इस बार एसएसपी ने कांवड़ सेल गठित की है। बीते साल सावन में जोगी नवादा में दो बार बवाल हुआ था। इसलिए इस बार पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। एसएसपी ने कांवड़ सेल का गठन कर पहली ही बैठक में जत्थेदारों से समन्वय स्थापित करने सहित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
कांवड़ सेल में एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा, चार हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल चुनाव सेल वाले दफ्तर में बैठकर कार्य करेंगे। यह पुलिस के चुनाव सेल वाले दफ्तर में बैठकर काम करेंगे। एसपी सिटी और एसपी उत्तरी व दक्षिणी के क्षेत्र से संबंधित सावन व कांवड़ के आंकड़े और गतिविधियां अब इसी सेल के जरिये संचालित होंगी। एसएसपी सीधे तौर पर इस सेल के कामकाज की मॉनीटरिंग करेंगे और एसपी यातायात शिवराज इसका पर्यवेक्षण करेंगे। जिले भर में कांवड़ को लेकर कोई गतिरोध है तो वह एसएसपी को तत्काल पता लग जाएगा। इस पर तत्काल एक्शन भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
पहली बैठक में एसएसपी ने टीम को बताया कि 22 जुलाई से सावन मास 19 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान बरेली से लोग कांवड़ लेकर हरिद्वार, बदायूं के कछला घाट व गढ़ मुक्तेश्वर जाकर जल भरकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। संबंधित मार्गों पर यातायात और शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कांवड़ सेल काम करेगा।
विज्ञापन
- यह सेल अंतरजनपदीय समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
- जिले के बॉर्डर पॉइंट पर लगे पुलिस बल से समन्वय स्थापित कर सेल सातों दिन और 24 घंटे मॉनिटरिंग करेगी।
- कावंड़ यात्रा से संबंधित समस्त सूचना संकलन का कार्य इस सेल द्वारा किया जाएगा।
- शहर बरेली अंतर्गत महत्वपूर्ण चौराहों पर लगे पुलिस बल एवं थाना प्रभारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करेगी।
- लैंडलाइन की मल्टीपल लाइंस के माध्यम से अलग-अलग जत्थों एवं ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर सुगमता सुनिश्चित कराएगी।
- कावड़ यात्रा से संबंधित सभी मार्गों के मैप तैयार कर प्लानिंग में महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे।
- अन्य विभागों से समस्त समन्वय संबंधित कार्य किए जाएंगे।