{"_id":"646f2a93d04d22fec10fe85a","slug":"police-files-fir-against-young-man-who-posted-photo-with-pistol-on-whatsapp-status-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टशन दिखाना पड़ा भारी: युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया तमंचे के साथ फोटो, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टशन दिखाना पड़ा भारी: युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया तमंचे के साथ फोटो, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 25 May 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 03:00 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर टशन दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। हाथ में तमंचा थामे युवक का फोटो वायरल होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
युवक देवांश त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र में टशन दिखाने को एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तमंचे के साथ फोटो डाल दिया। हाथ में तमंचा पकड़े युवक का फोटो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अलखनाथ मंदिर के पीछे नई बस्ती में रहने वाले देवांश त्रिपाठी ने तमंचे के साथ अपना फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। स्टेटस देखकर लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
तमंचे के साथ देवांश का फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोटो भी ट्वीट कर दिए। थाना किला पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर देवांश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन