फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police filed FIR against 250 people for ruckus during Kanwar Yatra in Bareilly

Bareilly: कांवड़ यात्रा में बवाल करने वालों पर कसा शिकंजा, अब पुलिस ने 250 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 25 Jul 2023 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 06:06 PM IST
सार

बारादरी थाने में जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार की ओर से करीब 250 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस एफआईआर में पथराव के बाद भीड़ द्वारा सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर जाम लगाने का भी जिक्र है। 

विज्ञापन
Police filed FIR against 250 people for ruckus during Kanwar Yatra in Bareilly
घटनास्थल पर फोर्स (घटना वाले दिन की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल करने वालों पर शिकंजा कस गया है। पहले कांवड़ियों की ओर से पूर्व पार्षद उस्मान समेत डेढ़ सौ लोगों पर रिपोर्ट कराई गई थी। वीडियो से पता लग रहा था कि शुरू में गुलाल फेंकने पर चिंगारी भड़की थी। पथराव भी दोनों ओर से किया गया था। अब पुलिस ने भीड़ में शामिल करीब ढाई सौ लोगों पर रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


बारादरी थाने में जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार की ओर से करीब 250 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस विवाद में इबादत स्थल पर चूने जैसा सफेद पाउडर फेंकने के बाद प्रतिक्रिया में पथराव होना बताया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: पूर्व पार्षद उस्मान समेत दो आरोपी भेजे गए जेल, 13 नामजद और 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने किसी कांवड़िये को नामजद नहीं किया है, लेकिन लिखा है कि पथराव के बाद भीड़ ने पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया। इस एफआईआर का आधार पुलिस की बनाई वीडियो के साथ ही आसपास की करीब 50 से ज्यादा फुटेज और इतने ही मोबाइल से तैयार वीडियो हैं। पुलिस की गाड़ी तोड़ने का जिक्र भी किया गया है।

पुलिस की एफआईआर में ये है जिक्र

एसआई अमित कुमार ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि रविवार दोपहर दो बजे वह टीम के साथ कांवड़ जत्था व मोहर्रम संबंधी शांति व्यवस्था में लगे थे। मोहल्ला गोसाई गौंटिया से कांवड़ जत्था शुरु होकर इबादत स्थल से बनखंडीनाथ मंदिर होकर कछला घाट जाना प्रस्तावित था। जत्थे के पास भारी पुलिसबल इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मौजूद था। 

लोगों को इबादत करके निकलवाने के बाद जत्थेदारों को पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा सूचना दी गई कि पूर्व से निर्धारित जत्था लेकर आ सकते हैं। जैसे ही जत्था डीजे के धर्मस्थल के पास पहुंचा तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सफेद पाउडर (चूने जैसा) इबादत स्थल की ओर उठाया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में इस वजह से हुआ बवाल: साढ़े आठ मिनट का वीडियो आया सामने; अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

इसकी प्रतिक्रिया में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंका गया। इससे दोनों पक्षों में लगभग दो सौ से ढाई सौ लोग पथराव करने लगे। थाने की सरकारी गाड़ी पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस वाले मुश्किल से बच पाए। यहां से हटाया गया तो भीड़ ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed