फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused including Usman sent to jail in Bareilly clash case

बरेली बवाल: पूर्व पार्षद उस्मान समेत दो आरोपी भेजे गए जेल, 13 नामजद और 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Jul 2023 09:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 09:12 AM IST
सार

जोगी नवादा में बवाल कराने के आरोपी पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी और उसके साथी साजिद को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पांच टीमें बवालियों की धरपकड़ में जुटी हैं।

विज्ञापन
Two accused including Usman sent to jail in Bareilly clash case
आरोपी उस्मान और साजिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल कराने के आरोपी पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी और उसके साथी साजिद को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पांच टीमें बवालियों की धरपकड़ में जुटी हैं। कई संदिग्ध पकड़े भी गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर ढाई बजे करीब चार हजार कांवड़ियों का जत्था गुसाई गौटिया से वनखंडीनाथ मंदिर की ओर जा रहा था। एक इबादत स्थल के पास से गुजरते हुए हंगामा व पथराव हो गया। बवाल बढ़ने पर कांवड़ियों ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर जाम लगा दिया था। 

विज्ञापन

13 नामजद और 150 अज्ञात पर रिपोर्ट 

कांवड़ यात्री अमित प्रजापति की ओर से पूर्व पार्षद उस्मान समेत 13 नामजद व करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट कराई गई। पुलिस ने रात में ही उस्मान को हिरासत में ले लिया। एक अन्य आरोपी साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी सोमवार को जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की पहचान व धरपकड़ में लगी हैं। शांति बनाए रखने के लिए पीएसी, आरएएफ के साथ ही पर्याप्त पुलिसबल लगाया गया है।

उस्मान ने विवाद को राजनीति प्रेरित बताया

जेल भेजने से पहले उस्मान को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने लाया गया। साथ में आरोपी साजिद भी था। उस्मान ने पत्रकारों से कहा कि उसका घटना से कोई वास्ता नहीं है। वह घर पर खाना खा रहा था। पुलिस ने कांवड़ सकुशल निकलवाने के बहाने बुलाकर फंसा दिया। सारा घटनाक्रम राजनीति से प्रेरित है। 

बनवारी लाल शर्मा पार्षद का चुनाव जीते हैं, जबकि उनके मुकाबले अंशु हार गए। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व बनवारीलाल कर रहे थे। जत्थे में पीछे अंशु के लोग थे। अंशु के लोगों ने ही माहौल को भड़काने का काम किया। मामला दो समुदायों से जोड़कर उसे फंसा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed