{"_id":"600722f28978d03c362a6a6d","slug":"police-extracts-body-of-woman-from-grave-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: महिला का शव पुलिस ने कब्र से निकाला, विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की दर्ज है रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: महिला का शव पुलिस ने कब्र से निकाला, विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की दर्ज है रिपोर्ट
Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को डीएम से अनुमति मिलने के बाद कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी उवैस की पत्नी अशरा का शनिवार शाम शव कमरे के बाहर दुपट्टा से बने फंदे से लटका मिला था। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को रात में ही दफन कर दिया था।
इसकी सूचना मिलने पर रविवार को शेरपुरकलां निवासी अशरा के पिता इरशाद ने कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति उवैस, जेठ चांद खां, आवाज मियां और उवैस के एक अन्य भाई पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
कब्र से निकालकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई थी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहसीलदार विजय त्रिवेदी की मौजूदगी में शव निकाला गया था।