{"_id":"69ce36eab7a31b7a28048f18","slug":"police-constable-dies-of-silent-heart-attack-in-bareilly-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में साइलेंट हार्टअटैक से सिपाही की मौत, पुलिस लाइन में तैनात थे औरेया के वीरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में साइलेंट हार्टअटैक से सिपाही की मौत, पुलिस लाइन में तैनात थे औरेया के वीरपाल
Thu, 02 Apr 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:59 PM IST
सार
बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरपाल की अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण साइलेंट हार्टअटैक है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
वीरपाल का फाइल फोटो
विस्तार
बरेली पुलिस लाइन में तैनात औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 40 वर्षीय सिपाही वीरपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचीं उनकी पत्नी संगीता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे पति वीरपाल ने नाश्ता मांगा था। नाश्ता करने के बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की और आराम करने के लिए लेट गए। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे।
विज्ञापन
इससे घबराई संगीता ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। वह यहां चौपुला के पास किराए के मकान में पत्नी और दो बेटों के साथ रह रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण साइलेंट हार्टअटैक है। हालांकि सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन