फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly police constable beat a disabled teenager by running on the road in Bareilly

यूपी: बरेली में सिपाहियों ने दिव्यांग किशोर को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, जमीन पर गिरने के बाद भी पीटते रहे, वीडियो वायरल

Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
सार

बरेली के बिथरी में रहने वाले दिव्यांग मछली विक्रेता को दो सिपाहियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब हालत बिगड़ी तो उसे छोड़कर भाग निकले, दिव्यांग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सिपाहियों द्वारा उसे पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
bareilly police constable beat a disabled teenager by running on the road in Bareilly
दिव्यांग को पीटते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर में मछली बेचने वाले 15 वर्षीय दिव्यांग कासिम को दो पुलिसकर्मियों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा। जब वह गिर गया, तब भी एक सिपाही उसे पीटता रहा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह और कांस्टेबल नवीन मलिक को निलंबित कर दिया है। गांव उड़ला जागीर में रहने वाले कौसर गांव के चौराहे पर सड़क किनारे फड़ लगाकर मछली बेचते हैं। 
विज्ञापन


कौसर का एक हाथ से दिव्यांग बेटा कासिम भी उनके साथ ही वहां बैठता है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कौसर दुकान से खाना खाने घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर दो सिपाही वहां पहुंचे और उसे गालियां देते हुए पीछे से लात मारकर रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सिपाहियों ने कासिम से कहा कि वह बिना लाइसेंस मछली बेचता है और उन्हें भी हिस्सा देना होगा। उसने इनकार किया तो बाइक चला रहे सिपाही ने थप्पड़ मारा। फिर दोनों सिपाही बाइक से उतरे, एक ने उसे पकड़ लिया और दूसरा डंडे मारने लगा। कासिम भागने लगा तो सिपाहियों ने दौड़ाकर पीटा और जब वह गिर गया तो भी पीटते रहे। हालत बिगड़ी तो सिपाही उसे सड़क पर ही छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे बिथरी सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन वहां से हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना का वीडियो वायरल

जहां पर सिपाहियों ने कासिम को पीटा उसके पास की बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। घटना के बाद लोगों ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कुछ ही समय में यह मामला चर्चा का विषय बन गया और वीडियो एसएसपी तक भी पहुंच गई। उन्होंने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह और कांस्टेबल नवीन मलिक को सस्पेंड कर दिया है।

इस घटना के संबंध में जब बिथरी के कार्यवाहक थाना प्रभारी अली हसन से बात की गई तो वे कार्रवाई के बजाय सफाई देने लगे। कहा कि सिपाहियों ने गलत किया। अगर किशोर पर कोई शक था तो उसे पकड़कर थाने लाते, मुकदमा लिखकर कार्रवाई करते।

बेटा और पिता, दोनो हैं दिव्यांग
परिवार वालों के मुताबिक तीन-चार साल पहले हल्दी पीसने वाली मशीन में फंसकर कासिम का दाहिना हाथ कोहनी के पास से कट गया था। उससे पहले उसके पिता कौसर का हाथ भी कलाई के ऊपर से कट गया था।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हेड कांस्टेबल और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed