{"_id":"618bfb3f98c2b5256e26f689","slug":"police-constable-beat-a-disabled-teenager-by-running-on-the-road-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में सिपाहियों ने दिव्यांग किशोर को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, जमीन पर गिरने के बाद भी पीटते रहे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में सिपाहियों ने दिव्यांग किशोर को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, जमीन पर गिरने के बाद भी पीटते रहे, वीडियो वायरल
Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:36 PM IST
सार
बरेली के बिथरी में रहने वाले दिव्यांग मछली विक्रेता को दो सिपाहियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब हालत बिगड़ी तो उसे छोड़कर भाग निकले, दिव्यांग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सिपाहियों द्वारा उसे पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दिव्यांग को पीटते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर में मछली बेचने वाले 15 वर्षीय दिव्यांग कासिम को दो पुलिसकर्मियों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा। जब वह गिर गया, तब भी एक सिपाही उसे पीटता रहा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह और कांस्टेबल नवीन मलिक को निलंबित कर दिया है। गांव उड़ला जागीर में रहने वाले कौसर गांव के चौराहे पर सड़क किनारे फड़ लगाकर मछली बेचते हैं।
कौसर का एक हाथ से दिव्यांग बेटा कासिम भी उनके साथ ही वहां बैठता है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कौसर दुकान से खाना खाने घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर दो सिपाही वहां पहुंचे और उसे गालियां देते हुए पीछे से लात मारकर रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि सिपाहियों ने कासिम से कहा कि वह बिना लाइसेंस मछली बेचता है और उन्हें भी हिस्सा देना होगा। उसने इनकार किया तो बाइक चला रहे सिपाही ने थप्पड़ मारा। फिर दोनों सिपाही बाइक से उतरे, एक ने उसे पकड़ लिया और दूसरा डंडे मारने लगा। कासिम भागने लगा तो सिपाहियों ने दौड़ाकर पीटा और जब वह गिर गया तो भी पीटते रहे। हालत बिगड़ी तो सिपाही उसे सड़क पर ही छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे बिथरी सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन वहां से हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना का वीडियो वायरल
जहां पर सिपाहियों ने कासिम को पीटा उसके पास की बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। घटना के बाद लोगों ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कुछ ही समय में यह मामला चर्चा का विषय बन गया और वीडियो एसएसपी तक भी पहुंच गई। उन्होंने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह और कांस्टेबल नवीन मलिक को सस्पेंड कर दिया है।
इस घटना के संबंध में जब बिथरी के कार्यवाहक थाना प्रभारी अली हसन से बात की गई तो वे कार्रवाई के बजाय सफाई देने लगे। कहा कि सिपाहियों ने गलत किया। अगर किशोर पर कोई शक था तो उसे पकड़कर थाने लाते, मुकदमा लिखकर कार्रवाई करते।
बेटा और पिता, दोनो हैं दिव्यांग
परिवार वालों के मुताबिक तीन-चार साल पहले हल्दी पीसने वाली मशीन में फंसकर कासिम का दाहिना हाथ कोहनी के पास से कट गया था। उससे पहले उसके पिता कौसर का हाथ भी कलाई के ऊपर से कट गया था।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हेड कांस्टेबल और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी