फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police chauki

पुलिस चौकी है या आटो स्टैंड

Sun, 11 Jan 2015 08:31 PM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 11 Jan 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
police chauki
पुलिस, आटो चालक और अतिक्रमणकारियों का गठजोड़ नहीं टूट रहा है। टेंपो के अवैध अड्डे और रोड पर अतिक्रमण हटाए बगैर पुलिस ट्रैफिक सुधार की कोशिश में जुटी है। शहामतगंज में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शनिवार को जाम लगने पर प्लान में कुछ और बदलाव किया गया। रविवार को यहां साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

शहामतगंज चौकी परिसर में ऊपर सीओ ऑफिस और नीचे आवास हैं। इन आवासों के सामने रोड पर आटो, टेंपो वालों ने अवैध स्टेंड बना रखा है जहां सवारियां उतारते और बैठाते हैं। चौकी पुलिस और ट्रैफिक वाले आटो खड़े होेने से नहीं रोकते। शहामतगंज चौराहे पर पेड़ के पीछे होकर वाहन निकलते हैं। वहीं आटो पार्ट्स दुकान के आगे रोड पर मैकेनिक मोटर साइकिलों की मरम्मत करते हैं, जिससे आधी सड़क घिरी रहती है। चौराहे से पूरब में शाहजहांपुर रोड पर फल, सब्जियों के ठेले खड़े रहते और दुकानों के आगे सामने फैला रहता है। इससे वाहन निकलने के लिए सड़क आधी से भी कम बचती है। उधर, विकास भवन रोड पर दोनों तरफ फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी रहने के साथ दुकानों का सामान रोड पर फैला रहता है।
विज्ञापन

नई ट्रैफिक व्यवस्था
शाहजहांपुर रोड के वाहन सीधे कालीबाड़ी न जाकर शहामतगंज चौराहे से बाएं मुड़ेंगे। उन्हें कालीबाड़ी जाने के लिए विकास भवन रोड पर डिवाडर से मुड़ना होगा। कालीबाड़ी रोड के वाहनों को सीधे शाहजहांपुर रोड पर न जाकर चौराहे पर बायीं तरफ मुड़ना होगा। इन वाहनों को सैटेलाइट की ओर जाने के लिए फल मंडी चौराहे से दाएं मुड़कर जाना होगा। शाहदाना चौराहे की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन और टेंपो फल मंडी चौराहे से बाएं मुडे़ंगे और फिर विकास भवन जाने को दाएं मुड़कर जाएंगे। सैटेलाइट की ओर से आजाद इंटर कॉलेज के सामने होकर फल मंडी रोड पर जाने वाले वाहन दाएं या बाएं जा सकेंगे। बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट चौराहे से टेंपो व चार पहिया वाहन कालीबाड़ी की ओर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed