फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police caught two cow smugglers in encounter

Bareilly News: पुलिस ने आधी रात मुठभेड़ में दबोचे दो गो तस्कर, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 25 Nov 2023 07:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 07:41 AM IST
सार

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी फरार हो गया। वह मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Police caught two cow smugglers in encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी विलय धाम के पास रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनका तीसरा साथी भाग निकला। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस को रात पौने 12 बजे जानकारी मिली कि विलय धाम के पास तीन युवक पशुओं को ले जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर गोली लगी। पुलिस ने उसका दूसरा साथी भी पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन

तीसरा आरोपी पंजाब का रहने वाला 
पूछताछ में दोनों की पहचान नाजिम और कदीर अहमद के रूप में हुई। कदीर के पैर में गोली लगी थी। वह बिजनौर का रहने वाला है। नाजिम ने बताया कि फरार तीसरा साथी सागर है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। 

उसने बताया कि 19 नवंबर की रात इज्जतनगर थाना पुलिस ने नौ गोवंशीय पशु से भरा ट्रक पकड़ा था, वह तीनों ही लेकर जा रहे थे। ट्रक पकड़े जाने पर वह लोग भाग खड़े हुए। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। एसपी सिटी ने बताया कि तीसरे आरोपी सागर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed