{"_id":"69334fdbff1ae527d70ffffd","slug":"police-caught-47-people-drinking-alcohol-in-the-open-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105500-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खुले में शराब पीने वाले 47 लोगों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खुले में शराब पीने वाले 47 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज-05 के तहत पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाते हुए खुले में शराब पीने और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव कर माहौल खराब करने वाले 47 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों और सड़क किनारे स्थित स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी की। इस दौरान टीम को ऐसे कई असामाजिक तत्व मिले, जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर न सिर्फ हंगामा कर रहे थे। मौके पर पकड़े गए ऐसे कुल 47 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका को देखते हुए उनके बंधपत्र भरवाए गए। चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि उन्होंने दोबारा ऐसी हरकतें कीं तो उन्हें कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा। संवाद