फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police brought two people from two sides to the police station on the information of robbery

डकैती की सूचना पर पुलिस दो पक्षों के दो लोगों को लाई थाने

Fri, 21 Jan 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Police brought two people from two sides to the police station on the information of robbery
खुटार। गांव जादौंपुर के नजरूल ने बृहस्पतिवार रात यूपी-112 पर फोन पर घर में गांव के लोगों के डकैती डालने की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में आरोपी पक्ष के लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय सिंह के अनुसार नजरूल ने पुलिस को फोन कर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके घर डकैती डाल दी है और पिटाई कर रहे हैं। पुलिस गांव पहुंची तो गांव में शांति मिली। नजरूल जिन लोगों पर आरोप लगा रहा था, वह अपने घर मिले। पूछताछ में जानकारी मिली कि नजरूल एक माह पूर्व गांव के एक घर में घुस गया था और महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

नजरूल राजीनामा लेने का दबाव बना रहा था। राजीनामा लेने से मना करने पर डकैती का झूठा आरोप लगाकर पुलिस को सूचना देकर गुमराह करने का काम किया है। पुलिस रात में ही दोनों पक्षों को थाने ले आई थी, लेकिन बाद में महिला वाले पक्ष को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर थाने में पंच फैसले की बात चलती रही, लेकिन पुलिस ने नजरूल को नहीं छोड़ा। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि सूचना देने वाला छेड़छाड़ का आरोपी है। उसे दोबारा झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अलग से कोई रिपोर्ट न लिखकर पुराने मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed