फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrived on false information of murder, did not allow cremation of woman for hours, altercation

Bareilly News: हत्या की झूठी सूचना पर पहुंची पुलिस, घंटों नहीं होने दिया महिला का दाह संस्कार, नोकझोंक

Fri, 07 Feb 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on false information of murder, did not allow cremation of woman for hours, altercation
थाने में गुस्सा जाहिर करते ग्रामीण। संवाद
सिरौली। हत्या की झूठी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों महिला के शव का दाह संस्कार नहीं होने दिया, जिससे नाराज सैंकड़ों ग्रामीणों ने थाने आकर प्रदर्शन कर दिया। इसके बाद गलत सूचना देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नाराज ग्रामीणों को इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लौटा दिया। ग्रामीणों ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव लिलौर बुजुर्ग के इंद्रपाल सिंह की पत्नी माया देवी का गत पांच सालों से पीजीआई में इलाज चल रहा था। बुधवार की रात तीन बजे उन्हें हार्टअटैक हो गया। मुरादाबाद ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन अपने घर आकर दाह संस्कार का इंतजाम कर शव को श्मशान घाट ले गए।
विज्ञापन


इधर, पुलिस को किसी ने सूचना दी कि महिला को जान से मारकर दाह संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। सूचना पर दरोगा एजाज खा, सिपाही सचिन मलिक पहुंचे और शव के पोस्टमॉर्टम के होन तक की बात कहकर दाह संस्कार रुकवा दिया। इस बीच ग्रामीण और पुलिस में नोकझोंक भी हो गई। आखिर में सभी के हस्ताक्षर लेकर पूरी वीडियोग्राफी कराकर दो घंटे बाद पुलिस ने दाह संस्कार होने दिया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने पांच लोगों के खिलाफ शाम चार बजे थाने में तहरीर देकर प्रदर्शन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गलत सूचना देने वाले पर होगी कार्रवाई
इंस्पेक्टर रामरतन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, तब ग्रामीण लौट गए। उन्होंने कहा कि किसी ने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। जिस नंबर से कॉल आई। उसे दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed