Bareilly News: 303 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्करी का आरोपी गिरफ्तार; भोजीपुरा में पकड़ा गया गांजा तस्कर
बरेली में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आंवला में हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा गया। उधर, भोजीपुरा पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने लक्ष्मपुर निवासी नन्हे को गिरफ्तार कर 303 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। दोनों ही स्मैक तैयार कर दिल्ली और अन्य प्रदेशों के ग्राहकों को ऊंचे दाम पर बेचते हैं। आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एएनटीएफ प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि हेरोइन के अलावा उसे तैयार करने में उपयोगी 503 ग्राम कट पाउडर व 175 ग्राम अल्प्राजोल पाउडर, बाइक और करीब 22 हजार रुपये नन्हे के पास से बरामद किए गए। कुसुमरा गांव के मोड़ पर चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया।
पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा 'मौत का रास्ता', बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
वह अपने दोस्त जगतीरा गांव निवासी जफर के साथ खेतों में हेरोइन की खेप तैयार करने आया था। जफर कुछ सामान लेने चला गया था, इसी दौरान नन्हे को टीम ने पकड़ लिया। नन्हे ने बताया कि वह और जफर उर्फ भूरा स्मैक तैयार करने के बाद दिल्ली व अन्य प्रदेशों के ग्राहकों को बेचते हैं।
11 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
भोजीपुरा थाना पुलिस ने तस्करी के आरोपी को 11 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक चालकों के माध्यम से झारखंड में गांजा सप्लाई करता है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे से सैदपुर चुन्नीलाल गांव के रास्ते पर बाइक से जा रहे फिरासत को गिरफ्तार किया गया। वह सैदपुर चुन्नीलाल गांव का निवासी है।
UP: 'मम्मी किसी से बात करती हैं पापा...', बरेली में अफेयर में बाधा बनी मासूम को मां ने छत से फेंककर मार डाला
तलाशी के दौरान ट्रेवलिंग बैग से आठ पैकेट में 11 किलो 370 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चालकों के माध्यम से झारखंड के लिए गांजा सप्लाई करता है, इससे उसे काफी मुनाफा होता है। वह 2022 में भी गांजा बेचते पकड़ा गया था। करीब 11 माह जेल में रहा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।