{"_id":"67467d099284ac1bbd0c9076","slug":"mother-killed-an-innocent-child-who-was-a-hindrance-in-her-affair-by-throwing-him-from-roof-in-bareilly-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मम्मी किसी से बात करती हैं पापा...', बरेली में अफेयर में बाधा बनी मासूम को मां ने छत से फेंककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मम्मी किसी से बात करती हैं पापा...', बरेली में अफेयर में बाधा बनी मासूम को मां ने छत से फेंककर मार डाला
Wed, 27 Nov 2024 08:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:09 AM IST
सार
यूपी में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनी मासूम बेटी को छत से फेंककर मार डाला। आरोपी महिला ने पति को मासूम के छत से गिरने की सूचना दी थी। पड़ोसी के बच्चे ने चौंकाने वाला राज खोला।
विज्ञापन
मां ने मासूम को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला ने अपनी ही ढाई साल की बेटी को छत से नीचे फेंककर मार डाला। दिल दहला देने वाली यह वारदात छह दिन पहले परसाखेड़ा में हुई। महिला ने तो अपने पति को सूचना दी थी कि बच्ची गिर गई है।
हालांकि दो दिन पहले पड़ोसी बच्चे ने फेंकने की बात कही तो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि बच्ची उसे बहुत परेशान करती थी। हालांकि पति का कहना है कि वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी।
बच्ची उसे यह बात बताती थी, इसी वजह से उसे मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
परखाखेड़ा के मुर्शीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 नवंबर को फैक्टरी में काम करने गया था। दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी अनम ने ढाई साल की बेटी अमन नूर के छत से नीचे गिरने की सूचना दी।

वह घर आया और पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटी के शव को दफना दिया गया। खुद को गमजदा बताकर अनम मायके चली गई।
मुर्शीद ने बताया कि पड़ोसी बच्चे से पता चला कि बेटी को उसकी पत्नी ने ही छत से फेंका था। इस पर पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
फुटेज में वह बच्ची को फंकते हुए दिखी। इसके बाद मंगलवार को इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को जानकारी दी। फुटेज देखने के बाद इंस्पेक्टर ने पत्नी को थाने बुलाया तो उसने वारदात कबूल ली।