फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested three people for making illegal liquor in Bareilly

Bareilly: चोरी की ट्रॉलियां बरामद करने पहुंची पुलिस, मौके पर बन रही थी अवैध शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 08:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 08:39 PM IST
सार

भोजीपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चोरी की ट्रॉलियां पकड़ने पहुंची पुलिस को मौके पर अवैध शराब बनती मिली। चोरी की तीन ट्रॉलियां, एक ट्रैक्टर और अवैध शराब बरामद की गई।

विज्ञापन
Police arrested three people for making illegal liquor in Bareilly
इसी मकान में बन रही थी शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चोरी की ट्रॉलियां पकड़ने पहुंची पुलिस को मौके पर अवैध शराब बनती मिली। चोरी की तीन ट्रॉलियां, एक ट्रैक्टर और अवैध शराब बरामद की गई। तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनवरी में भोजीपुरा, देवरनियां और शेरगढ़ क्षेत्र में कई गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य कृषि उपकरण चोरी हुए थे।

विज्ञापन


भोजीपुरा के गांव जनक जागीर निवासी बुद्धसेन, जमुनिया जागीर के वीरेंद्र के अलावा बसुधरन जागीर के पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद से पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि अभयपुर गांव के पास सुनसान इलाके में बने कच्चे घर में चोरी की ट्रॉलियां खड़ी हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दोहना पीतमराय निवासी सूरज शर्मा और समसपुर निवासी अमरपाल व सर्वेश बताया। मौके से पुलिस को करीब एक पेटी अवैध शराब व एक हजार खाली पौव्वा, रेपर मिले। अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले करीब 80 लीटर केमिकल बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चोरी की तीन ट्रॉलियां, एक ट्रैक्टर, बैटरी सहित अन्य सामान भी मिला। आरोपियों ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य कृषि यंत्रों की चोरी करते हैं। कलपुर्जें अलग करने के बाद इनकी ब्रिकी कर देते हैं। अवैध शराब तैयार करने का प्लांट संजय नगर निवासी नरेश कश्यप उर्फ चीमा का है। वही गिरोह का सरगना है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बरामद ट्रैक्टर जमुनिया जागीर गांव से चोरी किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed