Bareilly News: भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी
बरेली के बारादरी क्षेत्र में एक मार्च को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की कार चोरी हो गई थी। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भाजपा नेता की कार चोरी के मामले में एसएसपी ने टीम गठित करके खुलासे और बरामदगी में लगाई थी। कार चोरी करने वाला बुलंदशहर का ऑटोलिफ्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।
गुरप्रीत सिंह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। एक मार्च को बारादरी थाना क्षेत्र के रुहेलखंड कॉलेज के पास से गुरप्रीत सिंह की फॉर्च्यूनर कार शीशा तोड़कर चोरी कर ली गई थी। गुरप्रीत ने बारादरी थाने में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेकर सीओ तृतीय के नेतृत्व में टीम बनाकर गाड़ी बरामद करने के निर्देश दिए थे।
तब से बारादरी पुलिस चोरों का सुराग जुटाने में लगी थी। पुलिस ने शनिवार को बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के गांव चेला निवासी नेक मोहम्मद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है। नेक मोहम्मद को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
नड्डा की कार चोरी के भी बारादरी से जुड़े थे तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर कार भी पिछले महीने दिल्ली से चोरी की गई थी। इस गिरोह के तार भी बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से जुड़े थे। इसी गिरोह ने बारादरी थाना क्षेत्र में कारें चोरी कीं। बारादरी पुलिस ने इनमें से एक आरोपी फारूख को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद की थी। यहीं से क्लू लेकर बाद में दिल्ली पुलिस ने नड्डा की कार चोरी का खुलासा कर दो लोगों को जेल भेजा था। फारूख मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को बारादरी पुलिस प्रयास कर रही है।