फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested the accused for killing a man in shahjahanpur

हत्या का खुलासा: प्रेमी बोला- आ जाऊं...जवाब मिला हां और फिर मौत; प्रेमिका के पति और देवर ने मारी तीन गोलियां

Sat, 08 Jul 2023 10:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 10:46 AM IST
सार

शाहजहांपुर के गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र में युवक अजय पाल की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। अजय के महिला से संबंध थे। उसके पति और देवर ने महिला के नंबर से अजय को कॉल कर रात में बुलाया और तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
police arrested the accused for killing a man in shahjahanpur
आरोपी रविंद्र और मृतक अजय पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के गांव बिरियाकलां निवासी अजय पाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अजय पाल की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। गांव की एक महिला के पति और उसके देवर ने ही चुपके से रात में बुलाकर तीन गोलियां मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात से गायब अजय पाल का शव बुधवार को मदनापुर के मकरंदपुर गांव में खेत पर पड़ा मिला था। उसके तीन गोली मारी गईं थीं। अजय के पिता सुरेंद्र सिंह ने मदनापुर थाने में केस दर्ज कराया था। सर्विलांस सेल की मदद से एसओजी और मदनापुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अजय के गांव के रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मृतक की पैंट और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस को अब उसके भाई सतेंद्र की तलाश है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने अपने भाई सतेंद्र के साथ मिलकर अजय की हत्या की थी।

रविंद्र की पत्नी से थे अजय के संबंध

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर में चक्की लगाकर गेहूं पीसने का काम करने वाले अजय के संबंध रविंद्र की पत्नी से हो गए थे। उसकी अजय की पत्नी से फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी थी। एक महीना पहले रविंद्र ने बात करते देखकर पूछा तो पत्नी ने रांग नंबर बताकर मामला टाल दिया था। एक सप्ताह पहले उसने फिर से पत्नी को अजय से बात करते सुन लिया। तब उसने फोन चेक किया तो उसमें कई कॉल पड़ीं थीं। चेक करने पर नंबर अजय पाल का निकला।

दोनों भाइयों ने बनाया था हत्या का प्लान

चार जुलाई की रात को रविंद्र ने अपने छोटे भाई सतेंद्र से पूरी बात साझा की। सतेंद्र ने चुपके से अजय को बुलाने की बात कही। रात करीब डेढ़ बजे पत्नी के नंबर से रविंद्र ने अजय को फोन किया। पुलिस के अनुसार, उधर से आवाज आई थी आ जाऊं, इधर से रविंद्र ने धीमी आवाज में हां कर दिया था। इसके बाद दोनों भाई पेड़ की आड़ में छिप गए। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली के तौहीद से दोबारा पूछताछ करेगी NIA, गजवा-ए-हिंद से क्या है कनेक्शन; मोबाइल से खुलेगा राज
 

अजय पाल ने पैंट कंधे पर डाल रखी थी। अचानक दोनों भाइयों को देखकर उसने भागने की कोशिश की, जिस पर रविंद्र ने फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ पर लग गई। उसके नहीं रुकने पर सतेंद्र ने पकड़ लिया और गांव से आधा किमी दूर ले जाकर रतिराम के खेत में खड़े बबूल के पेड़ के पास सीने में गोली मार दी। आरोपियों ने अजयपाल की पैंट भी झाड़ियों में छिपा दी थी। अजय का मोबाइल भाई सतेंद्र ने छीन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed