ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
जलालाबाद नगर पालिका के ऑफिस के कई वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में नगर पालिका का एक बाबू ऑफिस में ही महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद नगर पालिका में तैनात क्लर्क की शर्मनाक करतूत सामने आई है। ऑफिस में महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करते क्लर्क का वीडियो वायरल हुआ है। क्लर्क की करतूत ऑफिस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने क्लर्क से जवाब तलब किया है। वहीं कई लोगों द्वारा वीडियो ट्वीट किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नगर पालिका के ऑफिस का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में नगर पालिका का एक बाबू ऑफिस में ही महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। माना जा रहा है कि वीडियो पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद चेयरमैन शकील अहमद ने आरोपी बाबू को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: महिला ने खटीमा के व्यापारी को बुलाकर कमरे में कीं हदें पार; बोली- पांच लाख रुपये दो वरना...
वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन भी सक्रिय हो गए। उन्होंने कई उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला जानकारी में है। बाबू और महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अभी इस संबंध में आरोपी बाबू से बात नहीं हो सकी है।
वीडियो वायरल करने के पीछे पेमेंट की राजनीति का अंदेशा
वायरल वीडियो के पीछे निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर राजनीति भी मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में किए गए कार्यों का करीब 70 लाख का पेमेंट अटका हुआ था। इस पेमेंट में कई लोगों की हिस्सेदारी थी। कुछ दिन पहले ईओ का ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद पेमेंट को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ गई।
ये भी पढ़ें- बीवी ने दिया तलाक: शौहर ने निकाह के वक्त किया वादा तोड़ा... इसलिए उसका साथ छोड़ा; बताई पूरी कहानी