फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested five accused for making fake Aadhaar and Ayushman cards in bareilly

Bareilly News: फर्जी आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में फर्जी आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने का खेल चल रहा था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया। पांचों आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन
Police arrested five accused for making fake Aadhaar and Ayushman cards in bareilly
फर्जी आधार बनाने वाले गिरोह के जालसाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का राजफाश किया है। टीम ने फरीदपुर में दबिश देकर शुक्रवार शाम को ही आरोपियों को दबोच लिया था। शनिवार को सीओ सिटी ने इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन


पांचों आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है।  सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ मिलिट्री इंटेलीजेंस की बरेली इकाई से सूचना मिली कि बिथरी चैनपुर के बिचपुरी और फरीदपुर के मठिया में जनसेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहां फर्जी आधार व अन्य प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। 
विज्ञापन


सीओ प्रथम ने टीम गठित कर दोनों जगह दबिश दी। फरीदपुर से नवादा बिलसंडी निवासी अवनीश यादव और साजिद को गिरफ्तार किया। बिचपुरी निवासी सुशील, बबलू कश्यप और अनुज बजाज को दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट में सेंध, हर प्रमाणपत्र बनाते थे
सीओ प्रथम ने बताया कि आरोपियों ने एक वेबसाइट में सेंध लगा रखी थी। इससे वह आधार समेत कई प्रमाणपत्रों को एडिट कर देते थे। लोगों से जरूरत के आधार पर वह काफी ज्यादा रकम लेकर यह प्रमाणपत्र देते थे। 

आरोपियों के पास से ये मिला सामान
आरोपियों से पांच लैपटॉप, चार प्रिंटर, एक टीएफटी, एक सीपीयू, छह वेब कैमरा, एक टेबलेट, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, दो आई स्कैनर, आठ मोबाइल, 57 आधार कार्ड समेत एक लाख 26 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed