फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested cow smuggler in an encounter in Bareilly

UP News: बरेली में गोकशी करता था उत्तराखंड का तालिब, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 28 Sep 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 06:10 PM IST
सार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात बसंतनगर गांव की पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच बाइक सवार तीन गोतस्कर पुलिस को देख अपनी बाइक घुमाने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पैर में गोली मारकर एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार हो गए।  

विज्ञापन
Police arrested cow smuggler in an encounter in Bareilly
घायल गोतस्कर को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात बसंतनगर गांव की पुलिया के पास मुठभेड़ में एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान गोतस्कर के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। पकड़े गए गोतस्कर के दो साथी फरार हो गए। तीनों गोतस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ बसंत नगर गांव की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देख बाइक घूमाने लगे। पुलिस से उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे सिपाही विकास कुमार घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में गोतस्कर तालिब निवासी सिरौलीकलां, थाना पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसके दो साथी बाइक सहित फरार हो गए। 

विज्ञापन

गोवंश को मारकर बेचते थे मांस 
पूछताछ में तालिब ने बताया कि उसके साथ आरिफ उर्फ भूरा निवासी रिच्छा व शरीफा निवासी मुड़िया जागीर शामिल थे। एक माह पूर्व गोवंश की हत्या करने में यह तीनों शामिल थे। 13 दिन पूर्व भी इन्होंने एक गोवंश को मारा था। मांस बेच देते थे। तालिब के कब्जे से मिले प्लास्टिक के कट्टे में गोवंश को काटने के औजार के अलावा एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा कायम कर तालिब को जेल भेज दिया।  

इंस्पेक्टर देवरनियां मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गोतस्कर तालिब के खिलाफ दो, आरिफ पर चार, शरीफा पर एक मुकदमा अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। तीनों ही गैंग बनाकर रात में छुट्टा पशुओं को मारकर मांस बेचते थे। फरार दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed