बरेली में भाजपा नेता गिरफ्तार: कारतूस तस्करी के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई; कार्यकर्ताओं में आक्रोश
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेला भेजा है। उस पर कारतूस तस्करी करने का आरोप है। तमंचे से फायर करने के आरोपी ने पूछताछ में भाजपा नेता का नाम बताया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के रसूला कमरुलनिशा गांव में तमंचे से फायर करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ भाजपा के औरंगाबाद सेक्टर संयोजक दिनेश कुमार गंगवार को भी जेल भेज दिया। दिनेश कुमार पर कारतूस की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है। दिनेश कुमार के बेटे ने मामले की शिकायत सीओ चमन सिंह चावड़ा से की है।
दो दिन पहले थाना हाफिजगंज के गांव रसूला कमरुलनिशा के लेखराज का वीडियो वायरल हुआ था। समाचारपत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने लेखराज के साथ दिनेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि दिनेश कुमार गंगवार कारतूस की तस्करी करता है। उसने ही आरोपी को कारतूस दिए थे। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि आठ सितंबर को दबंगों ने दिनेश कुमार के ऊपर फायरिंग की थी। इस दौरान एक कारतूस वहीं गिर गया।
कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
दिनेश कुमार यह कारतूस लेकर हाफिजगंज थाने में शिकायत करने गया था। पुलिस ने उसे भी आरोपी बना दिया। सेक्टर संयोजक पर कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, शशि कपूर, सरजू गंगवार, राजीव गंगवार ने बताया कि मामले की शिकायत वह सीओ से करेंगे। वहीं, विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि कार्यकर्ता को झूठा फंसाया गया है। वह इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे।
मीरगंज में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
मीरगंज में मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी संजय पांडे को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी साप्ताहिक बाजार में तमंचा लेकर घूम रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।