UP News: लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, आरोपी दिलशाद गिरफ्तार, तीन आधार कार्ड बरामद
बरेली में बीते दिनों नौशाद और अमान नाम के दो आरोपी पकड़ गए थे। पुलिस जांच में नौशाद का केरल कनेक्शन सामने आया था। सोमवार को पुलिस ने उसके भाई दिलशाद को गिरफ्तार किया। दिलशाद भी नौशाद की तरह इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोपी नौशाद जमाली के बड़े भाई दिलशाद को इज्जतनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन और तीन अलग नामों के आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
कुछ दिन पहले कर्मचारीनगर में लड़कियों से झगड़ा कर रहे दो युवकों को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पकड़ा था। उनके अन्य साथी फरार हो गए थे। तब युवकों ने अपने हिंदू नाम बताए थे। पूछताछ में दोनों के असली नाम नौशाद जमाली और अमान सामने आए। दोनों से कई फर्जी आधार कार्ड भी मिले थे। इज्जतनगर पुलिस ने दोनों को जेल भेजा था।
ये भी पढ़ें- UP: 'लव जिहाद के जरिये देश में पाकिस्तान जैसे हालात बनाने की साजिश', धर्मांतरण पर कोर्ट की गंभीर टिप्पणी
विवेचना के दौरान सामने आया कि नौशाद के साथ उसका बड़ा भाई दिलशाद भी इंस्टाग्राम पर विभिन्न नामों से फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल करता है। पुलिस ने मुकदमे में नाम खोलते हुए दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खुद को मेडिकल छात्र बताकर देता था झांसा
दिलशाद खुद को मेडिकल छात्र बताकर लड़कियों को जाल में फंसाता था। दिलशाद इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर की तरह पेश करता था। इस वजह से लड़कियां उसके झांसे में आ जाती थीं। दिलशाद उनसे बात कर अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश करता था।
दिलशाद के भाई नौशाद का केरल कनेक्शन भी सामने आया था। पुलिस को आशंका है कि नौशाद किसी सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुकदमे में अभी और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।