फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested a young man who sexually assaulted a girl in Bareilly

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत: युवती को एक साल लिव-इन में रखा, फिर दिया धोखा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 04:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jan 2023 04:22 PM IST
सार

युवती उत्तराखंड की रहने वाली है। आरोपी युवक बरेली का है। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Police arrested a young man who sexually assaulted a girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक साल तक संबंध बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय के हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में उत्तराखंड के रूद्रपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह बरेली के एक अधिवक्ता के ऑफिस में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान भोजीपुरा के गांव पचदौरा दोहरिया निवासी जमील पुत्र छोटे से हुई।

विज्ञापन

कई बार बनाए शारीरिक संबंध 

जमील ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर साथ रखने को राजी कर लिया। इसके बाद वह उसके साथ लिव-इन में रहने लगा। आरोप है इस दौरान शादी का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब उसने युवती से शादी करने इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की बात करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर 25 जनवरी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह ने बताया शुक्रवार को मझौआ तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed