{"_id":"66a1a465a480a95bb10f8f1a","slug":"police-are-not-able-to-find-the-reason-for-the-murder-of-usha-devi-bareilly-news-c-4-bly1015-445939-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऊषा देवी की हत्या की वजह नहीं ढूंढ पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऊषा देवी की हत्या की वजह नहीं ढूंढ पा रही पुलिस
विज्ञापन
सीबीगंज। चार दिन पूर्व हुई ऊषा देवी की हत्या के मामले में भले ही शक की सुई बाबा पर हो, लेकिन पुलिस अभी तक हत्या की वजह पता नहीं कर सकी है। पुलिस बाबा के नजदीकी छह लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
किला थाना क्षेत्र के कटघर की रहने वाली ऊषा देवी (52) 19 जुलाई को खड़ौआ स्थित एक धार्मिक स्थल पर आई थीं। 20 जुलाई को उनकी लाश पास के ही गड्ढे में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने धार्मिक स्थल पर रहने वाले बाबा व उसके नजदीकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला के पति ब बाबा ढाकन लाल पहले साथ काम करते थे। पति की मौत के बाद बाबा ने महिला की काफी मदद की थी। उसकी बेटी की शादी भी धार्मिक स्थल से ही की थी। पुलिस बाबा का इतिहास भी खंगाल रही है। पता चला है कि बाबा को कोई बच्चा न होने के कारण उसकी पत्नी ने अपने भाई का बच्चा गोद ले लिया था। बाबा ने चार साल पहले अपनी कुछ जमीन भी बेची थी। इसी आधार पर पुलिस के शक की सुई बाबा की तरफ घूम रही है, लेकिन हत्या की वजह पता नहीं चल पा रही है। संवाद