फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police and SSB increase vigilance on Nepal border

नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने बढ़ाई सतर्कता, मचा रहा हड़कंप 

Wed, 23 Sep 2020 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police and SSB increase vigilance on Nepal border
सतर्कता ... - फोटो : अमर उजाला

तिकुनियां से जुड़ी नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी का जलस्तर कम होने पर पुलिस और एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां ने एसएसबी जवानों के साथ सीमा पर पैदल गश्त की। नेपाल को जोड़ने वाले कई मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमा पर लोगों में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी का जलस्तर कम हो गया है। इससे तिकुनियां सीमा से जंगल, नदी घाटों उसके रास्ते तस्करी की आशंका बढ़ गई है। इधर चीन से तनाव होने को लेकर नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगीं एजेंसियां सतर्क हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार को तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने एसएसबी जवानों के साथ जंगल के अंदर मार्गों पर पैदल गश्त की। नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली। उनके पहचान पत्र चेक किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध लगने वाले लोगों के पहचान पत्रों के आधार पर उनके गांव के प्रधान आदि से संपर्क कर सत्यापन किया। तब उन्हें आगे जाने दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के साथ जंगल की पगडंडियों पर भी नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को आने जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed