फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police administration keeps an eye on the prayers offered with Delhi ruckus

दिल्ली बवाल के बाद जुमा बवाल पर नजर

Thu, 27 Feb 2020 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police administration keeps an eye on the prayers offered with Delhi ruckus
गुरुवार देर रात निकाला गया फ्लैगमार्च। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

कप्तान ने पैरामिलिट्री के साथ शहर में रूट मार्च किया, डीआईजी के फरमान पर गलियों तक गए अफसर

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली में हो रहे हिंसक प्रदर्शन की आंच बरेली तक न आए, इसके लिए अधिकारी हर जतन कर रहे हैं। पड़ोसी जिले रामपुर में सपा के फायरब्रांड नेता आजम खां के सीतापुर जेल जाने से भी समीकरण बदले हैं। ऐसे में शुक्रवार की नमाज को सकुशल निपटाने को पुलिस ने लक्ष्य मान लिया है।
गुरुवार शाम ढले एसएसपी के साथ पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर में रूट मार्च किया। अधिकारियों के साथ निकले आरएएफ के जवान बिहारीपुर, बड़ा बाजार, कुतुबखाना होते हुए फिर कोतवाली आ गए। एसएसपी ने दुकानदारों और राहगीरों से बात की। लोगों ने माहौल को बेहतर बताया। एसएसपी ने कहा कि किसी तरह की समस्या या अफवाह पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कई लोगों को अपने मोबाइल नंबर भी दिए। कहा कि उनकी महत्वपूर्ण सूचना गोपनीय रखी जाएगी। डीआईजी ने बरेली समेत चारों जिलों में कप्तानों को सेक्टर स्कीम के तहत प्रशासनिक टीम से मिलकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीओ व इंस्पेक्टर अपने इलाकों में संवेदनशील स्थानों तक जाएं। उच्चाधिकारियों के माध्यम से उन्हें इसकी रिपोर्ट भी भेजें। देर शाम उन्होंने इस भ्रमण की समीक्षा की।
विज्ञापन

कई सफेदपोशों के नंबर सर्विलांस पर

एडीजी ने पूरे जोन में बवाल की गुंजाइश जड़ से खत्म करने को कई सफेदपोशों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा दिए हैं। स्थानीय पुलिस, खुफिया अमला व सुरक्षाकर्मी आदि के जरिये ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है जो बवाल कराने की वजह बन सकते हैं। एडीजी खुद मुरादाबाद में रहकर स्थिति पर नजर रखे हैं। वह लगातार डीआईजी के संपर्क में हैं और डीजीपी मुख्यालय को पूरे जोन की सूचनाओं का अपडेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थल में आग की अफवाह पर बाल्टी लेकर दौड़े

बरेली में सबकुछ सुकून के बावजूद अफवाहों का बाजार गर्म है। बुधवार रात पुलिस, फायर स्टेशन से लेकर कई जगह फोन किए गए कि बिहारीपुर के एक धर्मस्थल में आग लग गई है। इसके बाद स्थानीय लोग तो बिना कुछ सोचे समझे बाल्टियों में पानी लेकर दौड़ पड़े। बिहारीपुर चौकी पुलिस और दमकल भी आ गई। पता लगा कि सूचना फर्जी है। जांच में पता लगा कि किसी दूसरे शहर में इसी तरह के नाम वाले धर्मस्थल के पास घर में आग लगने का मामला था जो कई जगह प्रसारित होता हुआ इस रूप में बरेली तक आ गया।

नगर पंचायत के ग्रुप में डाला भड़काऊ वीडियो

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत नाम से बसे प्रतिष्ठित लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप में कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। बुधवार रात एक व्यापारी ने इसमें धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट डाल दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। किसी ने ग्रुप पर तो कमेंट नहीं किया पर दनादन फोन घनघनाने लगे। ग्रुप एडमिन व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल को पता लगा तो उन्होंने कॉल करके व्यापारी से पोस्ट तत्काल डिलीट करने को कहा। व्यापारी ने इसे डिलीट फॉर ऑल की बजाय डिलीट फॉर मी कर दिया। इससे पोस्ट ग्रुप में ही रह गई। गुरुवार को दिन भर पोस्ट को लेकर चर्चा होती रही।

शुक्रवार की नमाज को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। हालांकि पूरे बरेली रेंज में किसी तरह की खुराफात का इनपुट नहीं है। बावजूद पुलिस अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखना चाहती। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed