फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PNG line broken in Bareilly, supply effected

पीएनजी लाइन फटी, सैकड़ों किचन में नहीं बना खाना

Thu, 24 May 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 24 May 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
PNG line broken in Bareilly, supply effected
png
नगर निगम की जेसीबी से डोहरा लालपुर मार्ग पर पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सैकड़ाें किचन में गैस की सप्लाई ठप हो गई। लोगों के घरों में खाना आदि तक नहीं बन पाया। देर शाम तक सीयूजीएल कंपनी स्टाफ लाइन की मरम्मत में लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नगर निगम की जेसीबी नाला बनाने की खुदाई कर रही थी। लापरवाही से की जा रही खुदाई से भूमिगत पीएनजी लाइन फट गई, इससे जोर से प्रेशर की आवाज हुई और आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। सीयूजीएल कंपनी को जानकारी मिलते ही गैस की सप्लाई बंद करा दी गई। कंपनी अधिकारी अभिषेक पांडे ने तुरंत स्टाफ रवाना किया, जिससे मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

लाइन फटने से सुरेश शर्मा नगर और आसपास के इलाकों में करीब दो हजार घरों में रसोई गैस की सप्लाई ठप रही, जिन लोगों के घरों में दोपहर में देर से खाना आदि बनता है ऐेसे लोग ज्यादा परेशान रहे। देर शाम तक लाइन की मरम्मत के चलने से शाम को भी किचन की गतिविधियां प्रभावित रहीं। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि रात में सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed