फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Fasal Bima Yojana 2024 Crop insurance process started under Kharif campaign

PM Fasal Bima Yojana 2024: किसानों के लिए काम की खबर, कराएं फसल बीमा... उठाएं योजना का लाभ; जानें प्रक्रिया

Mon, 17 Jun 2024 10:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

कभी बेमौसम बारिश तो कभी ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान होता है। फसल बीमा कराने के बाद किसान प्राकृतिक आपदा से होने वाले आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे। बरेली मंडल में खरीफ अभियान 2024 के तहत फसलों की बीमा प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
PM Fasal Bima Yojana 2024 Crop insurance process started under Kharif campaign
PM Fasal Bima Yojana 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली मंडल में खरीफ अभियान 2024 के तहत फसलों की बीमा प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो किसान फसलों का बीमा कराना चाहते हैं, उन्हें दस्तावेजों के साथ जनसेवा केंद्र संपर्क करना होगा। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने जिलेवार बीमित होने वाली फसलों की सूची जारी की है। फसल बीमा कराने से किसान आपदा की वजह से होने वाले आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे। 

विज्ञापन


डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बरेली मंडल के सभी चारों जिलों में फसल बीमा इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से होगा। अधिसूचित फसलों का प्रीमियम दो फीसदी, औद्यानिक फसलों का पांच फीसदी है। केले की फसल का बीमा कराने की अंतिम तारीख 30 जून और मिर्च का बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।
विज्ञापन


वाह रे यूपी पुलिस! सीओ ने घर पर लगवाया AC, नहीं पास किया बिल; होम थियेटर नहीं दिलाने पर स्टोर इंचार्ज को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गैर ऋणी कृषकों को आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, बोई गई अधिसूचित फसलों का क्षेत्रफल, खतौनी, मोबाइल नंबर आदि के साथ जनसेवा केंद्र, संबंधित बैंक शाखा में संपर्क करें या पोर्टल pmfby.gov.in पर बीमा कर सकते हैं। 

प्राकृतिक आपदा से आर्थिक नुकसान से होगा बचाव
संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की है ताकि प्राकृतिक आपदा आदि से होने वाले आर्थिक नुकसान से बच सकें। फसल बीमा कराने में कोई अड़चन है या कोई जानकारी  चाहिए तो किसान कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन (टोल फ्री) 14447 या संबंधित जिले के उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी/जिला उद्यान अधिकारी और बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

किस जिले में कौन सी फसल  का होगा बीमा
बरेली : धान, बाजरा, उड़द, तिल, मिर्च, केला।
बदायूं : धान, मक्का, बाजरा, उड़द, तिल, मिर्च।
शाहजहांपुर : धान, मक्का, बाजरा, उड़द, तिल, मिर्च, केला।
पीलीभीत : धान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed