{"_id":"5d51c8288ebc3e6d1323b722","slug":"pm-awas-bareilly-news-bly372231760","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी के सस्ते घर में बताया गोलमाल तो नेताजी ने करवा दिया हलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जी के सस्ते घर में बताया गोलमाल तो नेताजी ने करवा दिया हलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना में गोलमाल बताकर मोर्चा खोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। युवक का आरोप है कि उस महिला को अपात्र बताकर उन्होंने शिकायतें की थीं, इसके चलते ही नेताजी ने उस पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। युवक ने दस दिन में न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए वीडियो वायरल किया है।
मीरगंज के गांव खमरिया आजमपुर निवासी दिनेश पाल ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल किया है। दिनेश के मुताबिक उसने एक प्रधान और सचिव के खिलाफ विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया था। आरोप है कि गांव की एक महिला का मीरगंज कस्बे में पक्का मकान होने के बावजूद उसे प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है। उन्होंने इस फर्जीवाड़े की शिकायत डीएम, कमिश्नर से लेकर अन्य अधिकारियों से की थी। इसी कारण आरोपी उससे रंजिश मानने लगे। दिनेश का आरोप है कि प्रधान ने एक नेताजी के जरिये उस पर शिकायत वापसी का दबाव बनाया। वह नहीं माना तो उसी महिला से शनिवार रात मीरगंज थाने में उसके खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखवा दी। दिनेश ने बताया कि उसकी उम्र पचास साल के करीब है। महिला से उसका कभी मिलना नहीं हुआ। पुलिस से मिलकर यह रिपोर्ट पेशबंदी में दर्ज कराई गई है। उसने दस दिन में न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं नेताजी का कहना है कि मैं दिनेश पाल नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानता तो फिर उसके खिलाफ रिपोर्ट क्यों कराऊंगा। मुझे नहीं पता कि किस वजह से वो मेरा नाम ले रहा है। मैंने इस बारे में मीरगंज इंस्पेक्टर से जानकारी ली तो उन्होंने भी किसी शिकायत के बारे में नहीं बताया। प्रधान से भी मेरा खास परिचय नहीं है।
महिला ने ये कराई थी रिपोर्ट
महिला ने शनिवार को कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि छह अगस्त को रात 11 बजे दिनेश पाल घर में घुस आया और बुरी नियत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर मारपीट की और पड़ोसी को आते देखकर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बताया कि पति चंडीगढ़ में थे। उन्हें सूचना देकर बुलाया तो रिपोर्ट कराने आई।
विज्ञापन
‘इस तरह का कोई वीडियो मेरी जानकारी में नहीं है। छेड़छाड़ की रिपोर्ट और आवास योजना में गड़बड़ी का मामला भी संज्ञान में नहीं है। मैं जानकारी करा रहा हूं। पीड़ित भी मुझसे सीधे मिल सकता है, अगर उसके साथ अन्याय हुआ है तो प्रमाण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’
- रामानंद राय, सीओ मीरगंज