{"_id":"6b0c9200888e927b1802f8c1","slug":"plea-to-restore-pension-that-was-stopped-after-the-recipient-was-wrongly-declared-dead-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-105184-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीवित को मृत बताकर बंद हुई पेंशन बहाल कराने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीवित को मृत बताकर बंद हुई पेंशन बहाल कराने की गुहार
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव बकैनिया में रविवार को आयोजित चौपाल में विधायक डॉ. एमपी आर्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बकैनिया निवासी रामेश्वर दयाल कश्यप को कागजों में मृत दिखाकर दो साल से पेंशन बंद किए जाने का मामला सामने आया।
रामेश्वर दयाल कश्यप ने विधायक को बताया कि वह जीवित हैं। इसके बावजूद जिला समाज कल्याण विभाग के अभिलेखों में उन्हें मृतक दर्ज कर दिया गया है। पेंशन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समर्थ न होने के कारण किसी से शिकायत नहीं कर सके। चौपाल में उन्होंने विधायक से पेंशन बहाल कराने की गुहार लगाई।
इस पर विधायक ने संबंधित समाज कल्याण अधिकारी को फोन कॉल की। उन्होंने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। अभिलेखों में हुई गलती को तत्काल ठीक कर पात्र बुजुर्ग की पेंशन बहाल कराने के लिए के निर्देश दिए। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि चौपाल में कुल 15 शिकायतें मिलीं। संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निस्तारण तीन-चार दिनों में करने के लिए कहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। किसी जीवित व्यक्ति को अभिलेखों में मृत दर्शाना गंभीर लापरवाही है। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस मौके पर गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार, भाजपा नेता ख्वाजा अहमद, संजय गंगवार आदि मौजूद रहे।