Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players won many medals in the UP State Taekwondo Championship.

Bareilly News: यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने झटके कई पदक

Thu, 16 Oct 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Players won many medals in the UP State Taekwondo Championship.
बरेली। ग्रेटर नोएडा स्थित विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई भी किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-27 किग्रा में ताशी पल्याल और अंडर-50 किग्रा में माही खान ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक वर्ग के 26 किग्रा में अर्नब सक्सेना ने रजत, 32 किग्रा में शिव शेखर गुप्ता ने स्वर्ण, 50 किग्रा में शाहजेब खान ने स्वर्ण तथा 52 किग्रा में मानस गंगवार ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कैडेट बालक वर्ग के 37 किग्रा में मो. शान सैफी, 45 किग्रा में चित्रांश देव, 47 किग्रा में आयुष यादव, 50 किग्रा में अक्षत श्रीवास्तव और 57 किग्रा में विवेक शाक्य ने स्वर्ण पदक जीता। 50 किग्रा वर्ग में शोएब खान ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट बालिका वर्ग के 35 किग्रा में संस्कृति भारती ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग के 51 किग्रा में कैफ खान ने रजत पदक जीता। फ्रेशर सब-जूनियर बालिका वर्ग में नाइरा खान ने रजत, अक्षरा चौधरी ने स्वर्ण, फ्रेशर सब-जूनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष साहू ने स्वर्ण और अक्षत कन्नौजिया ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया।

व्यक्तिगत पूमसे वर्ग में उपासना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच की भूमिका शालिनी विश्वकर्मा ने निभाई। यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार बॉबी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता शहर में होने वाली कैडेट व सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed