फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players who shine after fighting adversity

Bareilly News: दुश्वारियों से लड़कर चमके खिलाड़ी

Sat, 18 Oct 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Players who shine after fighting adversity
कोच और संसाधन न होने के बाद भी प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों ने झटके पदक
विज्ञापन

बरेली। मेरठ में 13 से 16 अक्तूबर तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों ने दो पदक जीते हैं। 48 से 51 किग्रा भारवर्ग में मो. अमान इमरान और 63.5 से 67 किग्रा भारवर्ग में अमन राठौर ने कांस्य पदक प्राप्त जीता है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि इसलिए भी सराहनीय है क्योंकि स्थानीय स्तर पर न तो बॉक्सिंग कोच की नियुक्ति है और न ही प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त साधन उपलब्ध हैं। टूटी हुई रिंग और प्रशिक्षण कैंप के अभाव के बावजूद खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
प्रशिक्षण लेने के लिए बरेली आते हैं अमन
बदायूं के अमन रोजाना सुबह छह बजे बस पकड़कर बरेली पहुंचते हैं, दो घंटे अभ्यास के बाद वापस लौट जाते हैं। उन्होंने बताया कि अगर बरेली में रिंग की मरम्मत हो जाए और प्रशिक्षक की नियुक्ति कर दी जाए, तो खिलाड़ियों को यहां और भी बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन


रिंग पर अभ्यास करने का नहीं मिलता अनुभव
बरेली के अमान इमरान बताते हैं कि टूटी रिंग के कारण खिलाड़ियों को खुले मैदान में अभ्यास करना पड़ता है। इससे प्रतियोगिता के समय समस्या आती है। सुविधाएं मिलें तो निश्चित ही पदक का रंग स्वर्ण में बदलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed