फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players who are mastering grappling by working hard

Bareilly News: कड़ी मेहनत कर ग्रेपलिंग में महारत हासिल कर रहे खिलाड़ी

Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Players who are mastering grappling by working hard
बरेली। समर्पण व कड़ी मेहनत से कई युवा ग्रेपलिंग में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर वे जहां खेल जगह में अपनी पहचान पुख्ता कर रहे हैं, वहीं देश का गौरव भी बढ़ा रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक गुमनाम रहा यह खेल आज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। कई खिलाड़ी तो दूसरे खेलों से तौबा कर इसमें दांव आजमा रहे हैं। रुविवि में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में पहले दिन पांच में से तीन वर्गों में स्थानीय खिलाड़ियों ने सोना जीतकर इस खेल की स्थानीय स्तर पर लोकप्रियता को प्रमाणित किया है।
विज्ञापन



मार्शल आर्ट्स से शुरू हुआ सफर, अब ग्रेपलिंग में कमा रहे नाम

राजस्थान के पुष्पेंद्र सिंह रजावत के खेल जीवन की शुरुआत मार्शल आर्ट्स से हुई थी। इसके बाद, उन्होंने कराटे में भी सफलता पाई। इसके बावजूद वह नहीं रुके। कुछ अलग करने की चाह में उन्होंने ग्रेपलिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसके लिए उन्होंने स्टेडियम में घंटों अभ्यास किया। शरीर को मजबूत बनाने के लिए निरंतर मेहनत की। धीरे-धीरे उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और वर्ष 2024 में फिलिपीन में हुई एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन



20 की उम्र में बनीं मां, फिर मार लिया मैदान

इरादे मजबूत हों, तो कोई भी चुनौती आपको रोक सकती। वाराणसी की दीपा 17 साल की उम्र में शादी कर जयपुर चली गईं। 20 की उम्र में मां बनीं, पर सपनों को जिंदा रखा। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के दौरान उनका परिचय ग्रेपलिंग से हुआ। कड़ी मेहनत और समर्पण से उन्होंने इस खेल में सफलता हासिल की। वर्ष 2023 में उन्होंने मध्य प्रदेश में हुई नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। वर्तमान समय में वह ग्रेपलिंग जज के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में सहपाठियों को देखकर बढ़ा रुझान
गुजरात के परमार अजय कॉलेज में सहपाठियों को ग्रेपलिंग में पदक जीतते देखा तो प्रेरित हुए। कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विषय को चुना और विभिन्न खेलों में हाथ आजमाया। दिन-रात मेहनत के बाद अजय ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना शुरू किया और एक के बाद एक ख्याति बटोरी। परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने वर्ष 2024 में राजस्थान में हुई ऑल इंडिया ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वह एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में भी प्रतिभाग करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed